फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Schools to reopen after 18 days, sunshine brings relief

Fatehabad News: 18 दिनों बाद आज से खुलेंगे स्कूल, धूप खिलने से राहत

Sun, 18 Jan 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Schools to reopen after 18 days, sunshine brings relief
भट्टू मार्ग पर रविवार को सुबह के छाई धुंध के दौरान गुजरता वाहन चालक। संवाद
फतेहाबाद। जिले में पिछले कई दिनों से ठंड और घने कोहरे के चलते रविवार को मौसम साफ रहा। सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई, लेकिन सुबह 9 बजे के बाद खिली धूप ने आम जनजीवन को राहत प्रदान की। धूप निकलने के बाद लोग पार्कों और घरों की छतों पर धूप का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन


वहीं अगले दो सप्ताह में लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार है। इससे बारिश के आसार है। वहीं 18 दिनों के बाद स्कूलों में एक बार फिर से चहल-पहल शुरू हो जाएगी। सोमवार से स्कूल खुल जाएंगे। पिछले दो दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इससे जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोतरी से लोगों को ठिठुरन से राहत मिली है। वहीं बारिश के आसार को देखते हुए सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि यदि हल्की बारिश होती है, तो यह रबी की फसलों के लिए अमृत के समान होगी। बारिश के बाद फसलों पर पाला जमने के आसार कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: पिछले एक सप्ताह से तापमान में बदलाव जारी रहा है। अब पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। इससे सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 20 और 21 जनवरी को हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने के आसार बन रहे हैं। वहीं 22 से जनवरी एक ओर पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार है। इससे बारिश के आसार है। वहीं इसके बाद लगातार 24 व 25 को बारिश के आसार हैं।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed