फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   School sports competitions to begin on the 20th; sports calendar released

Fatehabad News: स्कूली खेल प्रतियोगिताएं 20 से होंगी शुरू, खेल कैलेंडर किया जारी

Mon, 13 Jul 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
School sports competitions to begin on the 20th; sports calendar released
फतेहाबाद। जिले के गांव नूरकी अहली के सरकारी स्कूल में खेलते बच्चे। लाइब्रेरी
फतेहाबाद। जिले में स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आगाज 20 जुलाई से होगा। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-17 और अंडर-19 (लड़के व लड़कियां) खंड और जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का खेल कैलेंडर और निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस बार सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को कम से कम दो खेलों में खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। इसके साथ ही लड़कियों की टीमों के साथ महिला शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त और जिला खेल अधिकारी की देखरेख में कराया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार खंड स्तर पर लड़कियों के वर्ग की प्रतियोगिताएं 20 और 21 जुलाई को होंगी जबकि लड़कों के वर्ग के मुकाबले 23 और 24 जुलाई को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

----
विभिन्न खंडों के लिए तय किए गए आयोजन स्थल
फतेहाबाद खंड :
लड़कियों का वर्ग - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिरड़ाना।
लड़कों का वर्ग - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीघड़।
----
भूना खंड :
लड़कियों का वर्ग - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांडली कलां।
लड़कों का वर्ग - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोरखपुर।

----
भट्टू कलां खंड :
लड़कियों का वर्ग - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामसरा।
लड़कों का वर्ग - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खाबड़ा कलां।

----
रतिया खंड :
लड़कियों का वर्ग - अकाल एकेडमी रतिया।
लड़कों का वर्ग - राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रतिया।

----
टोहाना खंड :
लड़कियों का वर्ग – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दमकौरा।
लड़कों का वर्ग – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुलान।

----
जाखल खंड:
लड़कियों का वर्ग – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिधानी।
लड़कों का वर्ग – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नत्थूवाल।

----
25 जुलाई से जिलास्तरीय मुकाबले
खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद जिलास्तरीय खेलों का आयोजन 25 जुलाई से 2 अगस्त तक किया जाएगा। 25 जुलाई को ताइक्वांडो, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, स्केटिंग, शतरंज और योग (अल्पाइन टॉप स्कूल व गुरु नानक एकेडमी, रतिया)। 27-28 जुलाई को वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, फुटबाल और हैंडबाल (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनवाली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिंगसरा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

29-30 जुलाई को क्रिकेट, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, टेनिस, जूडो, कराटे, वुशु, जिम्नास्टिक, फेंसिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग, नेटबॉल, हॉकी, स्क्वैश और मॉडर्न पेंटाथलॉन (राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद सहित विभिन्न खेल क्लब एवं स्टेडियम)।
31 जुलाई को शूटिंग (ईगल आई शूटिंग एकेडमी, रतिया)।

2 अगस्त को एथलेटिक्स (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दमकौरा)।

----
तीन नए खेल किए शामिल
इस वर्ष प्रतियोगिताओं में वुशु, मॉडर्न पेंटाथलान और स्क्वैश को पहली बार शामिल किया गया है। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल खेलों की कुल संख्या 43 हो गई है।


----
शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-17 और 19 (लड़के व लड़कियां) की स्कूली खेल प्रतियोगिताएं 20 जुलाई से शुरू होंगी। इसके लिए प्रतियोगिता स्थल का शेड्यूल जारी किया गया है।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed