फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   School bus full of students ran in drunken state

Fatehabad News: नशे में दौड़ाई विद्यार्थियों से भरी स्कूल बस, बीघड़ चौक पर हंगामा

Sat, 12 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 12 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
School bus full of students ran in drunken state
फतेहाबाद के बीघड़ चौक पर शराब के नशे में मिले बस चालक मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद। शहर में शुक्रवार सुबह शराब के नशे में स्कूल बस चला रहे एक चालक की वजह से उसमें सवार बच्चों की जान आफत में आ गई। तेज रफ्तार दौड़ती बस के कारण बच्चों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने बीघड़ चौक पर बस को रुकवाकर चालक को नीचे उतार लिया। चालक के नशे में होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बस जब्त कर ली और चालक का मेडिकल परीक्षण करवाया। शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन




बस शिव चौक से निकली तो एक स्कूटी सवार इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बचा। उसने बस का पीछा कर उसे बीघड़ चौक पर रुकवाया। चालक गलती स्वीकारने के बजाय झगड़ा करने लगा। यह देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। चालक की आंखें लाल दिखने पर उसके नशे में होने का शक हुआ। उससे स्कूल का नाम पूछा गया तो वह नहीं बता पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि बस को ग्राम चबला मोरी निवासी संदीप कुमार चला रहा था। उसके खून में एल्कोहल की मात्रा पाई गई है। बस हिसार के निजी स्कूल की है और यहां से 20 विद्यार्थियों को लेकर जा रही थी। बस पर न तो स्कूल का नाम लिखा था और न ही नंबर प्लेट थी। बस को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन








फतेहाबाद में स्कूल बस की खबर में कोट



बच्चों की जान से खिलवाड़ की किसी को इजाजत नहीं दी जा सकती। बस हिसार के सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल की है। इस संबंध में स्कूल प्रशासन को भी नोटिस जारी किया जाएगा। - सिद्धांत जैन, एसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed