{"_id":"62ed50d1c3c3fa09684e67ee","slug":"savita-tuteja-becomes-deputy-pradhan-in-fatehabad-quorum-not-complete-in-bhuna-and-ratia-fatehabad-news-hsr638528578","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में सविता टुटेजा बनी उपप्रधान, भूना व रतिया में कोरम नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में सविता टुटेजा बनी उपप्रधान, भूना व रतिया में कोरम नहीं हुआ पूरा
विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद की उपप्रधान चुने जाने पर सविता टुटेजा को बधाई देते विधायक दुड़ाराम।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/भूना/रतिया। नगर परिषद के उपप्रधान पद की कुर्सी शुक्रवार को वार्ड नंबर 21 की पार्षद सविता टुटेजा को मिल गई। नगर परिषद कार्यालय में सुबह 10 बजे बैठक बुलाई गई। चुनाव की जिम्मेदारी आरटीए सचिव संजय बिश्नोई ने संभाली। विधायक दुड़ाराम के निर्देशों के मुताबिक सर्वसम्मति से सविता टुटेजा का चयन हो गया।
हालांकि, वार्ड नंबर 12 के पार्षद मोहनलाल नारंग ने विरोध किया, लेकिन विपक्ष में चुनाव नहीं लड़ा। इस कारण आम सहमति से सविता टुटेजा के नाम का ऐलान कर दिया गया। प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने के कारण पंजाबी समाज के बड़े वोट बैंक को साधे रखने के मकसद से विधायक ने उपप्रधान पद पर सविता टुटेजा की सहमति बनाई। वहीं, दूसरी तरफ रतिया व भूना में कोरम पूरा नहीं होने के कारण उपप्रधान पद का चुनाव ही नहीं करवाया जा सका।
नगर परिषद में अब पूरी तरह विधायक दुड़ाराम का वर्चस्व
इसी के साथ नगर परिषद में अब पूरी तरह विधायक दुड़ाराम का वर्चस्व कायम हो गया है। पहले विधायक ने भाजपा में हाथोंहाथ शामिल करवाकर राजेंद्र खिंची को नगर परिषद प्रधान की टिकट दिलाकर चुनाव जितवाया। इसके बाद अब उपप्रधान पद पर भी अपने खासमखास बिंटू टुटेजा की पत्नी सविता टुटेजा को बिठाने में सफल रहे हैं। आने वाले समय में अगर नगर परिषद की टीम शहर में विकास कार्यों को बढ़ावा देगी तो विधायक को भी इसका फल मिलेगा। हालांकि, भूना में विधायक दुड़ाराम आम सहमति बनवाने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
भूना में 14 पार्षद बैठक से नदारद रहे
नगरपालिका भूना के उपप्रधान पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को चुनावी बैठक बेनतीजा ही रही। बैठक के लिए एसडीएम राजेश कुमार भूना पहुंचे। मगर चुनाव में भाजपा समर्थित मात्र एक पार्षद ने भाग लिया जबकि 14 पार्षद बैठक से नदारद रहे। एसडीएम ने दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार किया। मगर कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनावी बैठक को रद्द कर दिया। हालांकि, उपप्रधान पद को लेकर वार्ड नंबर तीन की पार्षद कृष्णा सोनी ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए फार्म भरकर तैयार कर लिया था। जिस पर वार्ड नंबर 7 से रामनिवास व वार्ड नंबर 9 के सुशील सोनी के भी मोहर सहित हस्ताक्षर थे। मगर वे एसडीएम से नहीं मिली और चुनावी रूम से बाहर ही घूमती रही। उपप्रधान पद के चुनाव को लेकर नगरपालिका भूना के सभी 15 पार्षदों व चेयरपर्सन को लिखित नोटिस पत्र भी भेजा गया था। मगर शुक्रवार दोपहर एक बजे तक एसडीएम ने पार्षदों का इंतजार किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले रूम में एक भी नहीं पहुंचा। चुनावी बैठक के रूम में मतदान से संबंधित पूरी तैयारियां की हुई थी। मत पेटी रखने से लेकर फोटोग्राफर को चुनावी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए मौके पर बुलाया हुआ था। बैठक की समय अवधि समाप्त होने के बाद एसडीएम राजेश कुमार ने कोरम पूरा न होने पर चुनाव स्थगित कर दिया।
रतिया नगरपालिका में भाग लेने के लिए नहीं पहुंचा कोई, दो धड़ों में बंटे पार्षद
भूना की तरह ही रतिया नगरपालिका में भी उपप्रधान पद के चुनाव का कोरम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद कन्वीनर एसडीएम डॉ.वीरेंद्र सिंह ने चुनाव स्थगित कर दिया। अब चुनाव के लिए आगामी तिथि निर्धारित की जाएगी। हालांकि, प्रशासन द्वारा उपप्रधान का चुनाव करवाने के लिए पूरी तैयारियां की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैयार रहा। मगर चुनाव के समय कोई भी पार्षद बैठक में नहीं आया। चुनाव के लिए सभी 17 पार्षदों व चेयरपर्सन प्रीति खन्ना के अलावा विधायक व सांसद को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया था। मगर ऐन मौके पर पार्षदों के नदारद रहने से चुनाव स्थगित करना पड़ा। वहीं उपप्रधान पद के चुनाव को लेकर शहर के कुल 17 पार्षद दो धड़ों में बंटे हुए दिखाई दिए। वीरवार से ही दोनों पक्षों में उपप्रधान बनाने को लेकर बैठकों का दौर जारी रहा। इसके बावजूद अपने-अपने पक्ष के किसी भी पार्षद पर सहमत नजर नहीं आए। सूत्रों के अनुसार विधायक लक्ष्मण नापा ने फतेहाबाद रोड रेस्ट हाउस में पार्षदों की वीरवार रात को बैठक भी बुलाई थी। वहीं, दूसरी तरफ विधायक के विपक्षी गुट ने भी अनाज मंडी में बैठक की थी। फिर भी कोई सहमति सिरे नहीं चढ़ पाई।
कोट
रतिया नगरपालिका के उपप्रधान पद के चुनाव की तैयारियां की गई थी। मगर निर्धारित समय अवधि तक कोरम पूरा नहीं हुआ। इस कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है।
-डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसडीएम, रतिया