फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Satnam was murdered due to molestation

छेड़छाड़ की रंजिश में की थी सतनाम की हत्या

Fri, 16 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Satnam was murdered due to molestation
गांव नहला में छात्र सतनाम सिहाग हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। सतनाम की हत्या छेड़छाड़ की रंजिश में की गई थी। हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए हत्यारोपियों में मुख्य आरोपी हिसार के गांव लाडवा निवासी बीए प्रथम वर्ष का छात्र, गांव सातरोड़ निवासी 12वीं कक्षा के छात्र 19 वर्षीय अंकित कुमार और गांव नहला निवासी 11वीं कक्षा के छात्र 18 वर्षीय अमित उर्फ मौजू शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में छात्र की हत्या का कारण लड़की के साथ छेड़छाड़ की रंजिश को बताया गया है। हत्यारोपियों ने कुबूला है कि सतनाम सिंह व उसके ममेरे भाई सचिन दोनों की एक साथ हत्या करने की साजिश थी। मगर घटना वाले दिन सचिन निर्माणाधीन मकान में रात को सोने नहीं आया। पुलिस हत्यारोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश करके रिमांड पर लेगी। आरोपियों से गंडासी व लोहे की रॉड बरामद की जाएगी। हालांकि, अभी एक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

चार युवकों ने मिलकर गंडासी व रॉड से की थी हत्या
गांव लाडवा निवासी छात्र की गांव नहला में ननिहाल है। एक दिन हिसार कैंट में उसकी बहन के साथ सतनाम सिंह ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करने की कोशिश की थी। बहन ने पूरा मामला छात्र को बताया। घटना के दो दिन बाद इसी रंजिश को लेकर गांव लाडवा के छात्र व सतनाम सिंह के बीच मारपीट भी हुई थी। तभी से छात्र उसे ठिकाने लगाने के लिए अपने दोस्तों के साथ संपर्क कर रहा था। इनमें सातरोड़ से अंकित व नहला से अमित और आजाद नगर हिसार से प्रिंस के साथ मिलकर 2 अप्रैल को अमित के खेत में हत्या की साजिश रची। उक्त युवकों में से गांव लाडवा के छात्र को छोड़कर तीनों ने नहला के पुराने बस स्टैंड पर पूरे दिन रेकी की। परंतु जैसे ही छात्र सतनाम सिंह आपने मामा के निर्माणाधीन मकान में रात को सोने के लिए पहुंचा तो पीछे से आकर चारों युवकों ने गंडासी व लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई और आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरेट के टुकड़े से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
यह गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था, क्योंकि मृतक के नहला गांव की दो लड़कियों के साथ संबंध थे। पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही थी, क्योंकि लड़की की बातचीत घटना के समय हो रही थी। सतनाम पर हमला हुआ तब भी फोन चल रहा था। इसलिए पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। मगर हत्या का खुलासा नहीं हो पाया। डीएसपी अजायब सिंह, सीआईए फतेहाबाद इंचार्ज कुलदीप गढ़वाल व एसएचओ कपिल सिहाग अलग-अलग एंगल से जांच कर रहे थे। एसएचओ कपिल सिहाग को घटनास्थल पर सिगरेट का टुकड़ा मिला। इसी सिगरेट के सहारे हत्या की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी मिली। अगर सिगरेट न मिलती तो इन युवकों पर शक नहीं होता।
यह था मामला
गौरतलब है कि 3 अप्रैल शनिवार की रात को 18 वर्षीय छात्र सतनाम सिंह की हत्या कर दी गई थी। उसके सिर एवं चेहरे पर कई वार किए हुए थे। सतनाम सिंह जींद जिले के गांव नहरा निवासी दलीप सिंह का बेटा था। मगर मामा की मृत्यु होने पर वह दो साल से गांव नहला में मामा के घर में ही रह रहा था। उसने गांव के प्राइवेट स्कूल से दसवीं करने के बाद 11वीं में दाखिला लिया था।

कोट
गांव नहला में सतनाम सिंह की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या लड़की के साथ छेड़छाड़ को लेकर हुई रंजिश के कारण की गई है। शेष बचे एक आरोपी प्रिंस को भी जल्द गिरफ्तार करेंगे।
- अजायब सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed