फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sasibala becomes the first woman to nominate for the post of Prime Minister

Fatehabad News: प्रधान पद के लिए नामांकन करने वाली शशिबाला पहली महिला बनीं

Fri, 21 Feb 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sasibala becomes the first woman to nominate for the post of Prime Minister
फतेहाबाद। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 28 फरवरी को होंगे। इस चुनाव में प्रधान व सचिव पद के लिए मतदान होगा। बार एसोसिएशन के अब तक हुए 24 चुनावों में से पिछली बार सचिव व उपप्रधान पद के लिए महिला उम्मीदवारों को चुना गया था।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के 24 साल के इतिहास में पहली बार कोई महिला उम्मीदवार सचिव बनी। इस चुनाव में कमलेश वशिष्ठ सचिव चुनी गई थी, जबकि उपाध्यक्ष पद पर सुधा रानी ने कब्जा जमाया था। इनसे पहले प्रेम परमजीत कौर उपाध्यक्ष रह चुकी थी।
विज्ञापन

इसी तरह किरण सचदेवा सह-सचिव के पद पर रह चुकी है। वहीं संगीत मीनाक्षी भी इस पद पर दो बार चुनी गई थी। अब तक के इतिहास में प्रधान पद के लिए किसी महिला ने नामांकन नहीं किया। इस बार पहली बार शशिबाला प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं। अगर शशिबाला चुनाव जीतती हैं तो फतेहाबाद बार एसोसिएशन की पहली महिला प्रधान होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रधान पद के लिए एडवोकेट दिनेश गेरा, एडवोकेट सुभाष जांगू व एडवोकेट शशि बाला चुनाव मैदान में हैं। एडवोकेट दिनेश गेरा दूसरी बार प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। दिनेश गेरा इससे पहले जिला बार एसोसिएशन के उपप्रधान, सचिव व सहसचिव पद पर रह चुके हैं।

वहीं एडवोकेट सुभाष जांगू पहली बार प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वह उपप्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि शशिबाला पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वह सीधे प्रधान पद के चुनाव में उतरी हैं। वहीं सचिव पद के लिए एडवोकेट पुनीत भुटानी व एडवोकेट सुग्रीव गोदारा के बीच सीधा मुकाबला है। पुनीत भुटानी बार के सहसचिव रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed