फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sarpanchs and farmers announce protest against Dushyant Chautala's visit to villages

Fatehabad News: सरपंचों और किसानों ने दुष्यंत चौटाला के गांवों में दौरे के विरोध का किया एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sarpanchs and farmers announce protest against Dushyant Chautala's visit to villages
गांव पीलीमंदौरी में बैठक करते किसान संघर्ष समिति के सदस्य।
फतेहाबाद। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के फतेहाबाद दौरे का विरोध शुरू हो गया है। सरपंचों ने ई-टेंडरिंग के खिलाफ में गांवों में विरोध का एलान किया है। सरपंचों ने एसडीएम राजेश कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि उपमुख्यमंत्री का गांवों में आने पर विरोध करेंगे। वहीं, गांव पीलीमंदोरी में भी किसान संघर्ष समिति ने बैठक करके सरपंचों के पक्ष में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के विरोध का एलान किया है।
विज्ञापन

बता दें कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला फतेहाबाद के कई गांवों का शनिवार कोदौरा करेंगे। इसको लेकर सरपंच एसोसिएशन ने उनके विरोध का एलान िकया है। सरपंच एसोसिएशन के राज्य प्रवक्ता व भट्टूकलां खंड सरपंच एसोसिएशन के प्रधान चंद्रमोहन पोटलिया के नेतृत्व में इसी बात को लेकर अनेक सरपंच एसडीएम राजेश गर्ग से मिले और डिप्टी सीएम के कार्यक्रम गांवों में न होने के लिए ज्ञापन दिया। इस दौरान चंद्रमोहन पोटलिया ने कहा कि शनिवार को दुष्यंत चौटाला का भट्टूकलां ब्लॉक में आने पर विरोध किया जाएगा। साथ ही सिरसा में 18 जून को आ रहे केंद्रीय मंत्री अमित शाह का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 17 जून को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला आ रहे हैं, जिस प्रकार से पंचकूला में सरपंचों की सरकार ने खातिरदारी की थी, वैसे ही यहां पर होगी। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा और उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। अगर इस दौरान शांति व्यवस्था भंग होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीमंदोरी में किसान करेंगे विरोध

सरपंचों के डिप्टी सीएम के विरोध में किसान संघर्ष समिति भी कूद पड़ी है। शुक्रवार को गांव में किसान संघर्ष समिति की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में आने पर डिप्टी सीएम का विरोध किया जाएगा और उनको काले झंडे दिखाए जाएंगे। किसान संघर्ष समिति पीलीमंदोरी के अध्यक्ष विजय जाखड़, सचिव संदीप गोरछिया, बृजलाल कड़वासरा, सुमेर ज्याणी ने कहा कि जजपा ने बीजेपी सरकार के साथ मिलकर किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, सरपंच व अन्य वर्ग के साथ अत्याचार किया है। जब तक लखीमपुर खीरी में हुए किसान हत्याकांड में अजय मिश्र टेनी को पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाता व बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता और दोबारा सरसोंं की सरकारी खरीद आरंभ नहीं की जाती, तब तक बीजेपी व उसकी सहयोगी पार्टियों का विरोध करते रहेंगे।

ये रहेगा डिप्टी सीएम का कार्यक्रम
गांव स्थान और समय

पीलीमंदोरी कन्या विद्यालय, सुबह 10 बजे।

ढाबी कलां मेन चौक, सुबह 11 बजे।
खाबड़ा कलां ताराचंद चैरिटेबल ट्रस्ट भवन, दोपहर 12:30 बजे।

किरढान मेन चौक, दोपहर 02 बजे।
नहला कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दोपहर 3.30 बजे।

ढाणी गोपाल राजकीय उच्च विद्यालय, शाम 4:30 बजे।
बयान -----

सरपंचों के साथ सरकार ने अन्याय किया है। डिप्टी सीएम के मंत्री देवेंद्र बबली लगातार सरपंचों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। सरपंचों ने पहले ही ऐलान किया हुआ है कि गांवों में जजपा व बीजेपी नेताओं का विरोध किया जाएगा। किसान नेता भी उनके साथ हैं। डिप्टी सीएम का गांवों में जोरदार विरोध किया जाएगा।
-चंद्रमोहन पोटलिया, प्रदेश प्रवक्ता, हरियाणा सरपंच एसोसिएशन व भट्टू कलां खंड प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed