फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sarpanch should complete the development works related to basic facilities in villages: Khichad

गांवों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को पूरा करवाएं सरपंच : खीचड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch should complete the development works related to basic facilities in villages: Khichad
फतेहाबाद। जिला परिषद की चेयरपर्सन एडवोकेट सुमन खीचड़ ने टोहाना ब्लॉक के सरपंचों के साथ बैठक कर पंचायत स्तर पर हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान गांवों में आम लोगों की मूलभूत सुविधा प्रदान करने से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने टोहाना में करीब 27 करोड़ की लागत से बन रही बीडीओ ब्लॉक की इमारत के निर्माण का भी जायजा लिया। इस दौरान टोहाना ब्लॉक के सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मामूपुर सरपंच गुरप्रीत सिंह एवं ठरवा सरपंच बाला राजेश कुमार ने जिला परिषद चेयरपर्सन का स्वागत किया। सरपंचों के साथ बैठक में चेयरपर्सन ने गांवों में हो रहे विकास कार्यों और विकास कार्यों को करवाने में किसी तरह की आ रही समस्या और उनके निवारण पर चर्चा की।
विज्ञापन

साथ ही सरपंचों से आग्रह किया कि किसी भी विकास कार्य में गड़बड़ी न हो इसके लिए भी सरपंच अपनी नजर बनाए रखें। बैठक में सरपंचों से जिप चेयरपर्सन ने गांवों में विकास कार्यों के साथ-साथ ग्रामीणों की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ाने और गांव के सर्वांगीण विकास में सभी वर्गों के लोगों को भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा कि गांव का संपूर्ण विकास तभी संभव है, जब हर वर्ग को साथ जोड़कर गांव के अलग-अलग विकास कार्यों में इनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए हमें आपसी सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करना होगा जिसकी कमी आज के आईटी युग में हमें बहुत महसूस हो रही है। इस बैठक में जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुभाष खीचड़, टोहाना ब्लॉक समिति चेयरमैन सुरेंद्र कुमार, सरपंच रामकुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, बिंद्र सिंह, बलजीत नांगली व अन्य गांवों के सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed