{"_id":"65ee01e62061a8de6f0ea1f4","slug":"sarpanch-attacked-in-rivalry-to-get-rid-of-possession-case-registered-against-36-accused-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-114069-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कब्जा छुड़वाने की रंजिश में सरपंच पर हमला, 36 आरोपियों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कब्जा छुड़वाने की रंजिश में सरपंच पर हमला, 36 आरोपियों पर मामला दर्ज
Mon, 11 Mar 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
रतिया। एक दिन पूर्व प्रशासन के सहयोग से गांव घासवा की पंचायती जमीन पर कब्जाधारियों से कब्ज़ा छुड़वाने पर कब्जाधारियों ने रंजिशन गांव के सरपंच, ग्राम सचिव समेत अन्य लोगों पर हमला कर दिया। जिस पर सदर पुलिस ने गांव घासवा के सरपंच की शिकायत पर हमला करने वाले करीब 36 लोगों पर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव घासवा के सरपंच गुरचरन सिंह ने बताया कि गांव के बलविंदर, मुख्तार समेत अन्य ने वर्षों से गांव की 112 कनाल 5 मरले जगह पर कब्जा किया हुआ था। जिस पर हाईकोर्ट के आदेशों के बाद शुक्रवार शाम को पूर्व पंचायत कार्यालय द्वारा पुलिस की सहायता से मकान तोड़कर व फसल को नष्ट करके 112 कनाल 5 मरले का नाजायज कब्जा छुड़वाते हुए जमीन को पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया था। जिस पर शनिवार दोपहर बाद वह गांव के ग्राम सचिव अशोक कुमार, पंच जसमेर सिंह, पंच लखविन्द्र सिंह, पंच प्रतिनिधि लखा सिंह, पंच प्रतिनिधि नानू राम, पंच प्रतिनिधि कर्मजीत सिंह, चौकीदार लब्बू राम, सफाई कर्मचारी सतपाल सिंह, ट्यूबवेल ऑपरेटर जगसीर सिंह व पूरी पंचायत की टीम व अन्य 10-12 मजदूर मिलकर जमीन के चारों ओर तारबंदी कर रहे थे।
इस दौरान गांव के बलबिन्द्र सिंह, जसवीर सिंह, मुख्यत्यार सिंह , गुरबक्श सिंह, रिंका सिंह, राज कौर, हर्ष, परमजीत कौर, जसवीर सिंह, सोखा सिंह व सुच्चा सिंह, मुख्यत्यार सिंह और लखा सिंह व 20-25 अज्ञात व्यक्ति ट्रैक्टर आयशर ट्राली और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और आते ही हमारे पर लोहे की तेजधार तलवारे, रॉड, लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर आ गई लेकिन पुलिस को आता देखकर हमलावर अपना ट्रैक्टर व ट्राली छोडकर भाग गए। हालांकि भागते हुए हमलावरों ने उसे कब्ज़ा छुड़वाने को लेकर जान से मारने की धमकी दी पुलिस ने सरपंच की शिकायत के आधार पर गांव के बलबिन्द्र सिंह, जसवीर सिंह, मुख्यत्यार सिंह, गुरबक्श सिंह, रिंका सिंह, राज कौर, हर्ष, परमजीत कौर, जसवीर सिंह, सोखा सिंह व सुच्चा सिंह, मुख्यत्यार सिंह और लखा सिंह सहित 11 नामजद लोगो व 20-25 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सरपंच की शिकायत पर 11 नामजद समेत 20-25 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ भादस की धारा 147,148,149,506 के तहत मामला दर्ज कर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
-ओमप्रकाश, सदर थाना प्रभारी