फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sarpanch agitating against e-tendering blocked road outside house of Fatehabad MLA Dudaram

Fatehabad: ई-टेंडरिंग के खिलाफ आंदोलनरत सरपंचों ने विधायक के घर जाम किया रास्ता, निकाला रोष मार्च

Mon, 13 Feb 2023 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 01:23 PM IST
सार

हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन पोटलिया ने कहा कि इतने दिनों से सरपंच अलग अलग तरीकों से अपना विरोध जता रहे हैं, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए बातचीत तक नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Sarpanch agitating against e-tendering blocked road outside house of Fatehabad MLA Dudaram
विधायक के घर के सामने बैठे सरपंच। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

ई-टेंडरिंग के खिलाफ पिछले कई दिनों से आंदोलनरत सरपंचों ने सोमवार को फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम के घर के बाहर रोड जाम कर दिया। इससे भट्टू रोड की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में वाहनों को बीघड़ रोड से निकाला गया। इसके बाद सरपंचों ने शहर में रोष जुलूस निकाला। काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन कर रहे सरपंचों ने ई टेंडरिंग को लेकर उनके विरोध के बावजूद विकास कार्यों के टेंडर लगाने का दबाव बनाने पर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन


विज्ञापन


हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन पोटलिया ने कहा कि इतने दिनों से सरपंच अलग अलग तरीकों से अपना विरोध जता रहे हैं, लेकिन सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए बातचीत तक नहीं कर रही है। इससे ग्रामीण अंचल की जनता में भारी रोष है। सरकार पंचायतीराज संस्थाओं को कमजोर करने में लगी हुई है। बार बार सरपंचों को भ्रष्टाचारी बताने की कोशिश हो रही है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed