फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Saraf commits suicide by consuming poisonous substance under stress

Fatehabad News: तनाव में जहरीला पदार्थ खाकर सराफ ने आत्महत्या की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Saraf commits suicide by consuming poisonous substance under stress
फतेहाबाद। रेगर बस्ती में तनाव में आकर सराफ मोहित ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी ने सात-आठ साल पहले बनवाए गए सोने के जेवरों की राशि नहीं आने और प्लॉट की रजिस्ट्री न कराने से परेशान होकर सुसाइड करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में शहर पुलिस ने रविवार को मृतक रेगर बस्ती निवासी मोहित की पत्नी मीनू उर्फ महक के बयान पर आरोपी पंजाब के सरदूलगढ़ निवासी हरदीप शर्मा, संदीप शर्मा व भूथनकलां निवासी बलजीत ढाका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि रेगर बस्ती निवासी मोहित ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान सराफ की मौत हो गई। इस मामले में मृतक मोहित की पत्नी मीनू उर्फ महक ने दिए बयान में बताया कि उसके पति मोहित की रेगर बस्ती में सोने-चांदी जेवरात की दुकान है। उसके पति ने एक प्लॉट सावित्री से तीन साल पहले खरीदा था. जिसकी रजिस्ट्री सरदूलगढ़ निवासी जगदीश के नाम थी, जिसकी मौत हो चुकी है। उसकी मौत के बाद उसके बेटे हरदीप शर्मा और संदीप के नाम रजिस्ट्री हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि भूथन निवासी बलजीत ढाका ने अपने भांजे की शादी के लिए उसके पति मोहित की दुकान से सात-आठ साल पहले 17 तोले सोने के जेवर 33 हजार रुपये के भाव से बनवाए थे। इस दौरान डेढ़ लाख रुपये दिए गए, जबकि करीब सात लाख रुपये बकाया है। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन बलजीत ने देने से मना कर दिया। आरोप है कि पांच-छह दिन से मोहित के मोबाइल पर फोन आ रहे थे। प्लॉट की रजिस्ट्री न करवाने और सोने के जेवरों की राशि न देने से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने सराफ के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed