फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sanitation work in Fatehabad city gains momentum

Fatehabad News: फतेहाबाद शहर की ठहरी सफाई को मिली गति

Tue, 14 Jul 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sanitation work in Fatehabad city gains momentum
सेक्टर तीन का पार्क
फतेहाबाद। आधे शहर में सफाई व्यवस्था ठप होने पर आखिरकार शहर की सरकार ने संज्ञान ले लिया है। व्यवस्था में सुधार के लिए नगर परिषद के चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने डोर टू डोर कचरा उठान करने वाली कुरुक्षेत्र की फर्म को अस्थायी रूप से चार माह के लिए टेंडर के लिए मंजूरी दे दी है। मैसर्ज सन राइज एजेंसी के पास पहले टेंडर था और इसे दो बार बढ़ाया जा चुका है लेकिन अब डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी दो फीसदी माइनस में काम करने को तैयार हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अब कागजी प्रक्रिया बुधवार को नगर परिषद प्रशासन पूरी करके एजेंसी को टेंडर दे सकता है। टेंडर 24 जून को खत्म हो गया था। इसके चलते आधे शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शहर में सफाई को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने प्रस्ताव भेजा हुआ है। इस प्रस्ताव के मुताबिक एजेंसी को 130 कर्मचारी रखने होंगे। करीब साढ़े 27 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया गया है। इस प्रस्ताव की में ही 6 माह का समय लग सकता है। फिलहाल स्थिति ये है कि वार्ड नंबर 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24 में सफाई बंद है। भट्टू रोड की तरफ का क्षेत्र में सफाई कार्य निजी एजेंसी कर रही थी। इसके अलावा शहर की तरफ के हिस्से के वार्डों में सफाई का काम नगर परिषद खुद संभाल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने 8 जुलाई के अंक में उठाया था मुद्दा :
संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला के 8 जुलाई के अंक में ''ठेका खत्म, सफाई व्यवस्था ठप'' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और सुधार की दिशा में कदम उठाया गया।

------------------------------------------
शहर में डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी पिछले ठेके से दो फीसदी कम में सफाई का काम करने के लिए तैयार है। टेंडर न होने तक इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। मानसून के कारण दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है इसलिए इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है और जल्द ही नए ठेके की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया जाएगा।
राजेंद्र सिंह खिंची, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed