फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sandeep Bisla close to MLA Dudaram received threat In Fatehabad

Fatehabad: विधायक दुड़ाराम के करीबी संदीप बिसला को मिली धमकी, कहा-SP को कह दे या MLA को... तुझे जान से मारूंगा

Fri, 02 Feb 2024 12:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 Feb 2024 12:09 PM IST
सार

फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम के करीबी संदीप बिश्नोई को धमकी मिली है। संदीप का आरोप है कि आरोपी ने कहा कि एसपी को कह दे या तू एमएलए को कह दे। तुझे जान से मारूंगा। पीड़ित ने धमकी देने का आरोपी हिसार के व्यक्ति पर लगाया है।

विज्ञापन
Sandeep Bisla close to MLA Dudaram received threat In Fatehabad
सदर थाना फतेहाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम के करीबी गांव बिसला निवासी संदीप बिश्नोई ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर हिसार जिले के गांव किनाला निवासी श्रवण के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी श्रवण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले सदर थाना पुलिस ने पिछले महीने 7 जनवरी को किनाला निवासी श्रवण की शिकायत पर आरोपी संदीप के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी व तोड़फोड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव बिसला निवासी संदीप ने बताया कि वह वकालत का काम करता है। 26 नवंबर 2023 को गांव किनाला निवासी श्रवण के मोबाइल नंबर से फोन आया और गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने कहा कि एसपी को कह दे या तू एमएलए को कह दे। तुझे जान से मारूंगा।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद दोबारा 3 जनवरी 2024 को घर पर मदन उर्फ श्रवण व एक अन्य व्यक्ति के साथ आकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद 6 जनवरी 2024 को घर आकर गाड़ी ऊपर चढ़ाकर मारने की कोशिश की व चोट मारी। इसको लेकर वह अस्पताल में भी दाखिल हुआ था। आरोप है कि 20 जनवरी 2024 को भी आरोपी ने पिता राजेंद्र व शेखर के सामने जान से मारने की धमकी दी। वहीं पुलिस ने फिलहाल जांच के बाद आरोपी श्रवण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed