फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Samyukt Kisan Morcha protests against Agneepath scheme, submits memorandum to President

अग्निपथ योजना के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Samyukt Kisan Morcha protests against Agneepath scheme, submits memorandum to President
फतेहाबाद में प्रदर्शन करते किसान नेता - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में बुधवार को रोष प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व आयोजित जिला स्तरीय कन्वेंशन में काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया। प्रदर्शन के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजकर इस योजना को रद्द करने की मांग की गई।
विज्ञापन

वहीं किसानों ने बिजली बिल 2022 की प्रतियां भी जलाई। नई सब्जी मंडी में आयोजित कन्वेंशन की अध्यक्षता किसान नेता विष्णु दत्त भट्टू, निर्भय रतिया, लाभ सिंह हरीका टोहाना, हवा सिंह गोरखपुर, रामचंद्र करनौली ने की व संचालन जिला संयोजक जगतार सिंह पूर्व सरपंच ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे किसान सभा के राज्य अध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद व भारतीय किसान यूनियन घासीराम के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह नैन ने कहा कि मोदी सरकार का सेना भर्ती में अग्निपथ योजना लागू करने का मकसद कंपनियों के लिए सुरक्षा गार्ड तैयार करना है। यह देश की रक्षा के साथ खिलवाड़ ही नहीं बल्कि करोड़ों नौजवानों जो सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा में अपने जीवन का बलिदान देने की देशभक्ति भावना से देश सेवा करने की तैयारी कर रहे थे, उनके साथ मजाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को चाहिए था कि जिस तरह से देश के चारों तरफ सभी देशों से दुश्मनी बढ़ी है, रक्षा बजट बढ़ाकर सैनिकों की संख्या बढ़ाई जाए लेकिन मोदी सरकार इसमें कटौती करके देश की सुरक्षा को खतरे में डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल 2022 पास करके बिजली क्षेत्र पूर्णतया कंपनियों के लिए रास्ता साफ करने का काम किया है। इससे बिजली महंगी हो जाएगी और आम आदमी के घर अंधेरा छा जाएगा। प्रदर्शन करते हुए बिल की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव कामरेड रामकुमार बहबलपुरिया, एसटीएफआई के राष्ट्रीय महासचिव सीएन भारती, पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र सहनाल, एडवोकेट शाहनवाज, पूर्व सैनिक मलकीयत सिंह रत्ता टिब्बा, योगेंद्र सिंह भूथन, पवन कुमार, मुंशीराम राम नाढोडी, ओमप्रकाश अनेजा, मदन सिंह, केवल सिंह, अमित कुमार, हरभजन सिंह, राजेंद्र बाटू लाली, हनुमान सिंह ढाबी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed