फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sampling zero, lab closed for one year, arrangements in mock drill perfect

Fatehabad News: सैंपलिंग शून्य, लैब एक साल से बंद, मॉक ड्रिल में व्यवस्था चाक-चौबंद

Tue, 19 Dec 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 19 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sampling zero, lab closed for one year, arrangements in mock drill perfect
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बंद कोविड सैंपल काउंटर और फ्लू क्लीनिक।
फतेहाबाद। कोरोना के नए वेरिएंट जेएन 1 को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय ने एडवाइजरी जारी कर दी है और अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए है। मरीज को अगर बुखार, नाक बहना, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, उल्टी, दस्त व ठंड लगना जैसे लक्षण हैं तो वह कोविड के नए वेरिएंट के लक्षण हो सकते हैं। एसएमओ को कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन मौजूदा हालात ये है कि जिला नागरिक अस्पताल में ही फ्लू क्लीनिक एक्टिव नहीं है। जिले में आरटीपीसीआर सैंपल नहीं लिए जा रहे और न ही लैब चालू है। करीब एक साल से लैब भी बंद है। यहां तक जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन भी नहीं है।
विज्ञापन

अस्पताल में दवाइयों तक की कमी है। अस्पताल में कफ सिरप तक नहीं है। रोजाना 650 से 700 मरीजों की ओपीडी होती है लेकिन बावजूद इसके मरीज और न ही स्टाफ मास्क का प्रयोग कर रहा है। लेकिन बावजूद इसके सरकारी और निजी अस्पताल में मॉक ड्रिल करवाकर व्यवस्थाएं बेहतर बताई गई है।
विज्ञापन


तीन ऑक्सीजन प्लांट, दो सिर्फ मॉक ड्रिल में ही हो रहे चेक
कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। जिसमें फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में 500 एलपीएम, रतिया में 250 एलपीएम और टोहाना में 200 एलपीएम का प्लांट लगा है। नागरिक अस्पताल के प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई रूटीन में जारी है। टोहाना में सप्ताह में एक या दो बार चलाया जाता है जबकि रतिया में मॉक ड्रिल के दौरान ही चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुविधाएं भी मौजूद -
नागरिक अस्पताल में आईसीयू - 8 बेड
जिले में कंस्ट्रेटर - 250
जिले के सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर - 33
------
कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए ये करें और न करें:
- अपने हाथों को नियमित रूप से और अच्छे से साबुन व पानी से धोते रहें।
- लोगों से गले मिलना या हाथ मिलाने से बचें।
- छींकने और खांसने के दौरान अपना मुंह व नाक टिशू व रूमाल से ढकें।
- अपनी नाक, आंख व मुंह को बार-बार छूने से बचें।
- तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें और ना ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकें।
- अपने घरों और दफ्तरों को साफ रखें, अक्सर छूए जाने वाली सतहों को नियमित रूप से साफ और कीटाणुरहित करें
- भीड़-भाड़ वाली जगहों जैसे कि माल, मेला इत्यादि पर जाने से बचें व सुरक्षित रहें
- आपस में उचित दूरी रखते हुए एक दूसरे का अभिवादन करें। बाहर निकलने पर फेस कवर व मास्क का उपयोग करें ।
-अनावश्यक यात्रा करने से बचें ।
- स्वस्थ व स्वच्छ खाएं, अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत बनाएं ।
- सिंगल यूज मास्क का दोबारा प्रयोग न करें। मास्क को उतारने के बाद इधर-उधर न फेकें।
- बुजुर्गों, बच्चों व गर्भवती महिलाओं का खास ख्याल रखें व उनको बढती ठंड से बचाकर रखें
- बुखार, खांसी व अन्य फ्लू वाले लक्षण हो तो किसी के संपर्क में न आएं।

आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच के लिए विभाग मांगेगा मार्गदर्शन
कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपल जिले में फिलहाल नहीं लिए जा रहे है। इसके पीछे कारण ये है कि यहां पर लैब बंद है। क्योंकि माइक्रोबायोलॉजिस्ट का पद खाली है। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ.विष्णु मित्तल का कहना है कि उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा जाएगा कि यहां से सैंपल लेकर किस लैब में भेजे जाएं। विभाग से अनुमति के बाद सैंपल लिए जाएंगे। फिलहाल रैपिड एंटीजन सैंपल लिए जाएंगे।


जिले में ये मिल चुके हैं कोरोना केस :
क्षेत्र कोरोना केस मिल चुके
फतेहाबाद 5306
टोहाना 2665
रतिया 3594
भट्टूकलां 3325
बड़ोपल 1249
भूना 2579
जाखल 1706
नोट : ये आंकड़ा मई 2023 तक का है।

जिले के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट पर रहने व अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थाओं में फ्लू कार्नर को एक्टिव करने व इन फ्लू कार्नर पर सैम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त अस्पतालों में सभी जरूरी दवाइयां व अन्य उपकरण पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल जिले में कोरोना के नए वेरिएंट का कोई केस नहीं आया है।
- डॉ.सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed