{"_id":"694d769b236467ec8607f3b9","slug":"samples-of-materials-used-for-the-construction-of-the-divider-failed-the-lab-test-and-the-acb-sought-records-from-the-municipal-council-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-145868-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डिवाइडर निर्माण का सामग्री सैंपल लैब की जांच में मिला फेल, एसीबी ने नगर परिषद से मांगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डिवाइडर निर्माण का सामग्री सैंपल लैब की जांच में मिला फेल, एसीबी ने नगर परिषद से मांगा रिकॉर्ड
Thu, 25 Dec 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर बना डिवाइडर संवाद
फतेहाबाद। हिसार-सिरसा रोड पर बने डिवाइडर के सैंपल लैब में जांच के दौरान फेल आए हैं। एसीबी ने शिकायत के आधार पर इस साल जून माह में शिकायत पर डिवाइडर के तीन जगहों से सैंपल लिए थे। हालांकि एसीबी के अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट का खुलासा करने से मना किया है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट जरूर आई है लेकिन अभी तक देखी नहीं गई है। ये जरूर है कि नगर परिषद से डिवाइडर निर्माण का ठेकेदार को हुए भुगतान का रिकॉर्ड मांगा गया है। रिकॉर्ड के बाद एसीबी अगली कार्रवाई कर सकती है। नगर परिषद ने हिसार-सिरसा रोड पर बन रहे डिवाइडर के निर्माण में गड़बड़ी को लेकर की गई शिकायतों के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जांच शुरू की थी।
22 जून को एसीबी के कार्यकारी अभियंता जय सिंह के नेतृत्व में टीम ने निर्माणाधीन डिवाइडर के तीन जगहों से सैंपल लिए थे। टीम ने एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने फायर बिग्रेड कार्यालय के सामने, पुराना रेस्ट हाउस के सामने और नई सब्जी मंडी के सामने से डिवाइडर की बाउंड्री वॉल का सैंपल लिया था। एसीबी निर्माण सामग्री के सैंपल को जांच के लिए मधुबन लैब में भेजे गए थे। रिपोर्ट आने के बाद ही एसीबी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
-
बाउंड्री वॉल की गुणवत्ता की शिकायत की गई थी
नगर परिषद ने एजेंसी को इसके निर्माण का ठेका दिया हुआ था। नगर परिषद ने लोक निर्माण विभाग से एनओसी लेकर निर्माण शुरू करवाया। मामले में राधेश्याम नाम के व्यक्ति ने इस संबंध में शिकायत दी थी। इसी शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी।
-
एसीबी कर सकती है रिकवरी
नगर परिषद ने एजेंसी को करीब 2 करोड़ 8 लाख में हिसार-सिरसा रोड पर सेतिया पैलेस से लेकर लघु सचिवालय तक एजेंसी को डिवाइडर निर्माण और ग्रिल लगाने का ठेका दिया था। एजेंसी ने निर्माण दौरान डिवाइडर पर गमले भी लगाए। इसको लेकर विवाद रहा। एसीबी के सैंपल लेने के बाद नगर परिषद ने एजेंसी की करीब 40 लाख रुपये पेमेंट रोक ली थी, वहीं करीब 10 फीसदी सिक्योरिटी राशि नगर परिषद के पास जमा है। ऐसे में एसीबी ठेकेदार से रिकवरी कर सकती है।
-
डिवाइडर निर्माण में गड़बड़ी को लेकर शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर एसीबी ने सैंपल लिया था। जांच में निर्माण सामग्री के इस्तेमाल में अनियमितता पाई गई है।
-राधेश्याम, सोनी, शिकायकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट्स
-
डिवाइडर के सैंपल की रिपोर्ट आ गई है लेकिन बाहर होने के कारण देख नहीं पाया हूं। नगर परिषद से रिकॉर्ड मांगा गया है कि ठेकेदार को कितना भुगतान किया जा चुका है।
- जय सिंह, कार्यकारी अभियंता, एसीबी, पंचकूला