{"_id":"5e20aa4e8ebc3e4ad152cc0f","slug":"samples-of-food-items-from-dsp-road-and-bhattu-fatehabad-fatehabad-news-rtk537526128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसओ ने डीएसपी रोड और भट्टू से लिए खाद्य पदार्थो के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसओ ने डीएसपी रोड और भट्टू से लिए खाद्य पदार्थो के सैंपल
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के डीएसपी रोड और भट्टू में एफएसओ टीम ने तीन दुकानों से नमकीन, दूध और नमक के सैंपल लिए। टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद टीम कार्रवाई करेगी।
वीरवार दोपहर को फूड सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया टीम के साथ डीएसपी रोड पर पहुंचे। टीम ने यहां किरयाणा की दुकान से नमक का सैंपल लिया। इसके अलावा दूसरी दुकान से नमकीन का सैंपल लिया। टीम को नमकीन के पैकेट पर कंपनी का पता नहीं मिला। इसके बाद टीम ने भट्टू में डेयरी से दूध का सैंपल लिया। टीम को डेयरी के संबंध में शिकायत मिली थी। इसके आधार पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने करीब एक माह बाद सैंपल कार्रवाई का अंजाम दिया। वीरवार को कार्रवाई के लिए निकली टीम मात्र तीन ही सैंपल ले पाई। अधिकारियों ने कम सैंपल के पीछे कारण बताया कि कर्मचारी न होने के कारण सैंपल कम लिए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि फतेहाबाद शहर के डीएसपी रोड से दो और भट्टू से एक दूध का सैंपल लिया गया है। इस दौरान दुकानदारों को लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है।