फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sample syringes ran out in the district hospital on the very first day, many of the syringes brought from the market returned without samples.

Fatehabad News: जिला अस्पताल में पहले दिन ही सैंपल सीरींज हुई खत्म, बाजार से लाए सिरिंज तो कई बिना सैंपल दिए लौटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Sample syringes ran out in the district hospital on the very first day, many of the syringes brought from the market returned without samples.
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीज सैंपल देने का इंतजार करते हुए
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को नए साल के पहले दिन उपचार के लिए आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नागरिक अस्पताल के सैंपल कलेक्शन सेंटर पर ब्लड सैंपल लिए जाने वाली सिरिंज खत्म हो गई। इसके चलते अस्पताल में सुबह 11 बजे ही सैंपल कलेक्शन बंद कर दिए गए। लाइन में जो मरीज थे, उन्हें खुद ही सिरिंज की व्यवस्था करने का फरमान दे दिया गया। इसके चलते कई मरीज बाजार से सिरिंज खरीद कर लेकर आए तो फिर उन्हें कोई बिना सैंपल दिए ही लौटा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल की ओपीडी में सुबह 11 बजे ही डॉक्टरों के पास मैसेज भेज दिया गया कि ब्लड सैंपल न लिखे जाएं। अस्पताल में रोजाना 650 से 700 मरीजोंं की ओपीडी होती है। इसमें से 350 से 400 मरीजों के सैंपल कलेक्शन सेंटर पर लिए जाते हैं। ब्लड सैंपल सिरिंज के द्वारा लेकर वायल में एकत्रित करके लैब में टेस्टिंग के लिए भेजा जाता है, लेकिन सैंपल लेने की किट ही सुबह 11 बजे खत्म हो गई। इसके चलते मरीजों के सैंपल लेने से मना कर दिया गया। यहां तक कह दिया गया कि सैंपल देना है तो खुद सिरिंज की व्यवस्था करें। इसके चलते कई मरीज अपने स्तर पर व्यवस्था करके सैंपल देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

डेढ़ माह से अस्पताल में नहीं है कफ सीरप, पांच हजार शीशियों की हो चुकी है डिमांड
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पिछले डेढ़ माह से कफ सीरप नहीं है। कफ सीरप मरीजों को बाहर मेडिकल से खरीदनी पड़ रही है। अस्पताल की तरफ से पांच हजार शीशियों की डिमांड की जा चुकी है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के अलावा सीएचसी और पीएचसी पर दवाई नहीं है। ये हालात तब है जब अस्पताल में खांसी-जुकाम के रोजाना 150 से 200 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और एमओ का तबादला
नागरिक अस्पताल में से एक और मेडिकल ऑफिसर का तबादला हो गया है। डॉ. अनुज का मेवात क्षेत्र में तबादला कर दिया गया है। नागरिक अस्पताल में पहले ही एसएमओ, सर्जन, फीजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ के पद खाली है। इसके अलावा माइक्रोबायलोजिस्ट भी नहीं है।
बजट मिल गया है, सामान मंगलवार को मिल जाएगा
बजट न होने के कारण सीरींज व दवाइयां नहीं थी। बजट मिल गया है और मंगलवार को सामान आ जाएगा। सिरिंज न होने के कारण सैंपल लेने को लेकर दिक्कत आई थी।
- डॉ.सुभाष, कार्यकारी एसएमओ नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed