{"_id":"687d272f69f636decb02b8ba","slug":"salt-lota-campaign-was-run-in-jhalniya-village-against-drug-addiction-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137235-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशे के खिलाफ झलनियां गांव में चला नमक लोटा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशे के खिलाफ झलनियां गांव में चला नमक लोटा अभियान
Sun, 20 Jul 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
गांव झलनियां में नशे को लेकर जागरूक करती हुई टीमस्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। नशे के खिलाफ जंग में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जन-जागरूकता अभियान के तहत गांव झलनिया में ‘नमक लोटा अभियान’ चलाया। इस पहल में ग्रामीणों ने पारंपरिक तौर से लोटे में नमक डालकर नशा न करने का संकल्प लिया।
गांव में आयोजित कार्यक्रम का संचालन फतेहाबाद यूनिट के सहायक उप निरीक्षक महेश ने किया। इस अवसर पर यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक राकेश कुमार ने लोगों को नशे की हानियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शरीर को नष्ट करता है, बल्कि उसका मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक संतुलन भी बिगाड़ देता है। उन्होंने एनसीबी की ओर से चलाई जा रहे नमक लोटा अभियान की सांस्कृतिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला। जो हरियाणवी परंपरा में दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सांकेतिक रूप से लोटे मे नमक डालकर नशा न करने का प्रण भी लिया।
-- -- -
लोगों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
जाखल। नशा मुक्ति टीम ने एसआई सुंदर के नेतृत्व में रविवार को शिव शक्ति मंदिर में कमेटी सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान कांवड़ यात्रियों से संबंधित निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, नशा मुक्त घोषित किए जाने वाले वार्डों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया गया और सर्वेक्षण कार्य भी संपन्न हुआ। क्षेत्र के निजी स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद