फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Saharanpur riot alerts in Fatehabad

सहारनपुर दंगों से फतेहाबाद में अलर्ट

Sun, 27 Jul 2014 11:19 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 27 Jul 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में दो संप्रदायों के बीच हुई हिंसा के बाद फतेहाबाद में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस की टीमें लगातार दिन और रात गश्त कर रही हैं। फतेहाबाद की सीमा पंजाब से सटी होने के कारण और सिख बहुल इलाका होने के कारण खास एहतियात रखे जा रहे हैं। बस स्टैंड के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस सादी वर्दी में नजर रखे है। गुरुद्वारों, मंदिरों और मस्जिदों की गतिविधियों पर भी पूरी नजर है। फतेहाबाद में वर्ष 1984 और 1987 में दंगे हो चुके हैं। इन दंगों में कई लोगों की जान चली गई थी और भारी संख्या में लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा
अलर्ट होने के कारण फतेहाबाद की सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाली गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है। यूपी और पंजाब नंबर की गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रात को सीमाओं पर दिन की अपेक्षा ज्यादा चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन


शहर में हैं पांच गुरुद्वारे, एक मस्जिद
शहर में पांच गुरुद्वारे और एक मस्जिद है। यहां मजारों की संख्या काफी है। ऐसे में पुलिस ने इन सभी संवेदनशील जगहों पर निगरानी तेज कर दी है। बस स्टैंड के चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। शक होने पर यात्रियों के सामान को चेक किया जा रहा है। बस स्टैंड के आसपास वाहनों को रोककर भी तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सहारनपुर में विवाद के बाद से पूरे जिले में अलर्ट घोषित किया हुआ है। माहौल न बिगड़े, इसके लिए संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है।
- नृपजीत सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed