फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sachin Pilot said in Fatehabad, BJP government failed on every front, people should understand value of Vote

फतेहाबाद में सचिन पायलट बोले: भाजपा सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल साबित, जनता को वोट की कीमत को समझे

Sun, 19 May 2024 01:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 May 2024 01:54 PM IST
सार

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि जनता को अपने वोट की कीमत को समझना है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने ग्रामीणों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने के लिए मनरेगा कानून बनाया। 

विज्ञापन
Sachin Pilot said in Fatehabad, BJP government failed on every front, people should understand value of Vote
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट - फोटो : संवाद

विस्तार

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि 25 मई को होने वाला चुनाव पांच साल के लिए देश की तकदीर का फैसला करेगा। यह बेहद निर्णायक चुनाव है। 10 साल से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई व बेरोजगारी को दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। वे रविवार को भूना में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता को अपने वोट की कीमत को समझना है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने ग्रामीणों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने के लिए मनरेगा कानून बनाया। अब भी घोषणा पत्र में यह संकल्प लिया गया है कि ₹400 पूरे देश में मनरेगा के तहत मजदूरी की जाएगी। किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने 16 लाख करोड रुपये चंद पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर दिया। मगर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। 2014 में जो गैस का सिलेंडर ₹400 का था वह अब ₹1100 का बिक रहा है। जनता ने मन बना लिया है कि आने वाली सरकार इंडिया गठबंधन की होगी। देश व लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन में पार्टियां एकजुट हुई है।

गुटबाजी पर भी बोले, सब कुछ भूलकर इस बड़े चुनाव में लगो
सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस का बड़ा परिवार है जब ज्यादा बर्तन इकट्ठे होते हैं तो खिटपिट होती रहती है। मगर इन सब बातों को भूलो और इस बड़े चुनाव में एकजुट होकर लगो। यह देश का चुनाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed