फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RTPCR test kit arrives, corona sampling resumes after 15 days

आरटीपीसीआर जांच किट पहुंची, कोरोना सैंपलिंग 15 दिन बाद फिर शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
RTPCR test kit arrives, corona sampling resumes after 15 days
बड़ोपल में स्थित आरटीपीसीआर लैब। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना को लेकर सैंपलिंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। जिले में आरटीपीसीआर जांच किट पहुंच गई है। शुक्रवार को किट पहुंचने के बाद बड़ोपल स्थित लैब में जांच शुरू कर दी गई। जिले में शुक्रवार को आरटीपीसीआर के 99 सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा रैपिड एंटीजन का एक सैंपल लिया गया है। हालांकि सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना आरटीपीसीआर सैंपल की लैब में जांच को लेकर किट खत्म हो गई थी। इसके चलते करीब 15 दिनों से लैब में जांच बंद थी। स्वास्थ्य विभाग ने अंबाला वेयर हाउस से किट लेनी थी लेकिन ड्राई किट न मिलने से डिलिवरी नहीं हो पाई। अब स्वास्थ्य विभाग टीम अंबाला वेयर हाउस से किट लेकर आई है। इसके बाद सैंपलिंग शुरू हुई है।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन जांच पहले से है बंद
कोरोना की रैपिड एंटीजन सैंपलिंग पहले से बंद है। किट न होने के चलते ये जांच करीब एक माह से बंद है। इमरजेंसी में ही विभाग रैपिड एंटीजन सैंपल ले रहा है। जिले में अब तक कोरोना के 423773 सैंपल लिए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आरटीपीसीआर जांच किट आ गई है और सैंपलिंग भी शुरू कर दी गई है। लोगों से अपील है कि कोरोना के अगर लक्षण दिखते हैं तो जांच जरूर करवाएं।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed