फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RTPCR lab could not be started in the district, reports are being received in two to three days

जिले में शुरू नहीं हो पाई आरटीपीसीआर लैब, दो से तीन दिन में मिल रही रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
RTPCR lab could not be started in the district, reports are being received in two to three days
कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे और तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना 1500 सैंपल लेने का लक्ष्य रखा है। जिले में बड़े स्तर पर सैंपलिंग शुरू हो चुकी हैं, मगर सैंपलों की जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिल रही है। जिले में अभी तक आरटीपीसीआर लैब शुरू नहीं हो पाई है, ऐसे में रिपोर्ट के लिए लोगों को दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने नवंबर माह में आरटीपीसीआर लैब शुरू करने का दावा किया था, लेकिन अभी तक लैब शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग को रोजाना सैंपलों को जांच के लिए सिरसा, अग्रोहा या अंबाला जिले में भेजना पड़ रहा है। फिलहाल जिले से गए 1924 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अधूरे प्रबंधों से हम कोरोना की तीसरी लहर से कैसे निपटेंगे।
विज्ञापन

गांव बड़ोपल में शुरू होनी है लैब
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव बड़ोपल में आरटीपीसीआर लैब शुरू करने की व्यवस्था की गई है। इस लैब के निर्माण को लेकर अगस्त माह में काम शुरू हुआ था। नवंबर माह से पहले शुरू होने के दावे थे, लेकिन दिसंबर शुरू हो चुका है, फिर भी अभी तक लैब की शुरुआत नहीं हो पाई है। अधिकारियों की मानें तो अभी तक पूरी मशीनरी नहीं आने के कारण लैब का संचालन नहीं हो सका है। आरटीपीसीआर लैब में जिन मशीनों की जरूरत पड़ती है, वह विदेशों से आती है, वहां से सप्लाई नहीं होने के कारण अभी तक लैब को शुरू नहीं किया जा सका है। हालांकि, लैब में 80 फीसदी तक काम पूरा होने का दावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना की यह है स्थिति
कुल सैंपल तीन लाख 38 हजार 715
संक्रमित केस 17 हजार 838
स्वस्थ हुए 17 हजार 353
मौत 485
डीसी ने नए गाइडलाइन की पालना के दिए आदेश
उधर, उपायुक्त प्रदीप कुमार ने अधिकारियों को कोविड-19 महामारी के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने की आशंका के मद्देनजर गंभीरता बरतने को कहा है। उपायुक्त ने अधिकारियों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन व एसओपी की सख्ती से पालना के निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, उद्योगों, बाजारों सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी करने के लिए कहा गया है। इन स्थानों पर मास्क पहनने व सामाजिक दूरी के नियमों की पालना कराने पर जोर देने को कहा है। डीसी ने पुलिस विभाग, जिला नगरायुक्त, एसडीएम, रोडवेज महाप्रबंधक, डीडीपीओ, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, उद्योग विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

कोविड-19 के नए वैरिएंट के लिए जारी गाइडलाइन व एसओपी लागू कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा। - प्रदीप कुमार, उपायुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed