फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RTI activist's murder

आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या

Sat, 26 Jul 2014 11:22 PM IST
fatehabad/bhuna
fatehabad/bhuna Updated Sat, 26 Jul 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
गांव बैजलपुर के पास शनिवार की सुबह करीब सात बजे खैरी रोड पर आरटीआई कार्यकर्ता को बुलेरो से कुचल दिया गया। गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार बिश्नोई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देख हिसार रेफर कर दिया। इससे पहले कि हिसार पहुंच पाते विनोद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की शिकायत पर बैजलपुर के सरपंच और उसके दो बेटों के अलावा मृतक के भाई सुनील बिश्नोई और भतीजे राकेश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भोडिया बिश्नोई निवासी उग्रसैन ने आरोप लगाया है कि विनोद कुमार ने बैजलपुर के सरपंच मास्टर प्रभुदयाल ओला के खिलाफ लगातार कई वर्षों से आरटीआई डालकर शिकायतें आला अधिकारियों को दे रखी थी। इसको लेकर विनोद का सगा भाई सुनील बिश्नोई और भतीजा राकेश बिश्नोई भी सरपंच का साथ दे रहे थे। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार को कई बार उपरोक्त आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह करीब सात बजे विनोद कुमार बिश्नोई खैरी रोड पर राजकुमार कंबोज की ढाणी से दूध लेने गया था। वापस आते समय खैरी की तरफ तेज गति में जा रही बुलेरो गाड़ी के चालक ने जानबूझकर विनोद कुमार की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। उग्रसैन ने आरोप लगाया कि बुलेरो गाड़ी को बैक करके दोबारा विनोद की छाती से गुजारा गया। उसने बताया कि उसके बहनोई विनोद कुमार ने बुलेरो में बैठ सरपंच प्रभुदयाल ओला, उसके बेटे रमेश कुमार और बलराज के अलावा सुशील बिश्नोई व राकेश कुमार को पहचान लिया था। बुलेरो गाड़ी को सुशील बिश्नोई चला रहा था। घटना को अंजाम देकर आरोपी खैरी गांव की तरफ गाड़ी को लेकर भाग गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोकायुक्त ने 31 जुलाई को किया था तलब
ग्राम पंचायत बैजलपुर के सरपंच प्रभुदयाल ओला पर विभिन्न विकास कार्यों में खामियों को लेकर विनोद कुमार बिश्नोई ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। इसकी जांच को लेकर लोकायुक्त ने 31 जुलाई को संबंधित अधिकारी एवं सरपंच को दस्तावेज सहित तलब किया है। विनोद कुमार ने आरटीआई के माध्यम से वर्तमान सरपंच से विकास कार्यों की सूचना मांगी थीं। सरपंच के विकास कार्यों की जांच खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से लेकर पंचायत निर्देशक कई बार कर चुके हैं। विनोद कुमार, सरपंच के खिलाफ लगातार शिकायत दे रहे थे। विनोद कुमार बिश्नोई अपने पीछे दस वर्षीय बेटा अजय व पत्नी कविता को छोड़कर गए हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हम निर्दोष हैं सरपंच
बैजलपुर के सरपंच मास्टर प्रभु दयाल ओला ने बताया कि वह तथा उसका परिवार निर्दोष है। चुनाव को देख उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच करने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार के एक्सीडेंट होने की सूचना जब उन्हें मिली, तब वह अपने घर पर मौजूद थे। विनोद कु मार की मौत के पीछे कुछ लोग चुनावी रंजिशन निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed