फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RTA portal down; challan payment system in disarray

Fatehabad News: आरटीए पोर्टल ठप, चालान भुगतान व्यवस्था चरमराई

Sat, 20 Jun 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 20 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
RTA portal down; challan payment system in disarray
फतेहाबाद का आरटीए कार्यालय।संवाद
फतेहाबाद। आरटीए विभाग का ऑनलाइन चालान भुगतान पोर्टल पिछले कई दिनों से तकनीकी खामियों के चलते सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पा रहा है, जिससे वाहन चालकों, परिवहन व्यवसायियों और विभागीय अधिकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल पर चालान संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं होने से कई प्रक्रियाएं ठप हो गई हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि लंबित चालानों का निपटारा नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण विभागीय अधिकारी आवश्यक कार्रवाई करने में असमर्थ हैं। वहीं वाहन चालकों में भी भय का माहौल है कि भुगतान के बावजूद डाटा अपडेट न होने पर उनकी गाड़ियों पर कार्रवाई या जब्ती की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन

आरटीए से जुड़ी कई सेवाओं में चालान भुगतान अनिवार्य है, जिसके बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। वाहन मालिकों का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया पूरी करते समय वेबसाइट या तो प्रतिक्रिया देना बंद कर देती है या तकनीकी त्रुटि दिखाती है, जिससे प्रक्रिया अधूरी रह जाती है। आरटीए कार्यालय में पहुंचे रोहताश और राम सिंह जैसे आवेदकों के कार्य भी लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएससी केंद्र संचालक धीरज कुमार और प्रवीन ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग निराश होकर लौट रहे हैं। वाहन चालक पवन कुमार ने तकनीकी खामी को जल्द दूर करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऑनलाइन सेवाओं का उद्देश्य सुविधा देना है लेकिन मौजूदा स्थिति में यह व्यवस्था बाधित हो रही है।


====
पोर्टल में आई तकनीकी दिक्कतें ठीक कर रहा है विभाग
परिवहन विभाग के सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग के पोर्टल में जो तकनीकी दिक्कतें आई है, उन्हें दूर करने के लिए विशेषज्ञों की टीमें काम कर रही है। जल्द ही पोर्टल की सेवाएं बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed