{"_id":"32b19abfc530efcb9fddc562a825be26","slug":"rss-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल संगम में स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल संगम में स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला भ्ाूना
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में व्यक्ति निर्माण का कार्य किया जाता है। संस्कारित व अनुशासित व्यक्ति से ही अच्छे समाज व सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण होता है।
विज्ञापन
यह बात संघ के हरियाणा सह प्रांत प्रचारक प्रमुख अनम ने रविवार को भूना में संघ की ओर से आयोजित हिसार विभाग के खेल संगम को संबोधित करते हुए कही। विभाग स्तरीय इस खेल संगम में सिरसा, हिसार व फतेहाबाद जिलों के लगभग 1500 स्वयंसेवकों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शिरकत की।
विज्ञापन
प्रचारक प्रमुख अनम ने स्वयंसेवकों को कहा कि स्वयंसेवक निर्माण के लिए दैनिक शाखा की नींव आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में रखी थी। नित्य शाखा शुरू करने का उनका मुख्य ध्येय बौद्धिक व शारीरिक विकास करना था। पूरे विश्व में यह एकमात्र व्यवस्था है, जिसमें शाखा के माध्यम से सभी का नित्य मिलना होता है। शाखा के माध्यम से अनेक संस्कार नित्य मिलते हैं, नित्य मातृभूमि का वंदन करने के लिए सभी इकट्ठे होते हैं।
विज्ञापन
गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज के मैदान में आयोजित खेल संगम में ठिठुरती सर्दी में स्वयंसवकों ने कबड्डी, खो-खो, तालाचाबी, पिरामिड जैसे खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल संगम में शिरकत करने के लिए स्वयंसेवक पिछले दो महीनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों की विजेता टीमों ने भाग लिया।
इस मौके पर आरएसएस के सह विभाग संघ चालक कृष्ण चंद्र अरोडा, विभाग प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल, विभाग कार्यवाह बजरंग गोदारा, सह विभाग कार्यवाह पवन कौशिक, विजय चुघ, सुरेश सिंगला, विक्रांतवीर, मनोज कुमार, कीर्तिकुमार, कृष्ण जाखल, आदिश कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार सहित संघ के कई अधिकारी मौजूद रहे।