Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cold intensifies; night shelter found locked

Fatehabad News: ठंड बढ़ी, रैन बसेरे पर लटका मिला ताला

Tue, 24 Nov 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cold intensifies; night shelter found locked
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ चौक के पास एक निजी बैंक शाखा के बाहर रात साढ़े 10 बजे सोया हुआ व्य​क्ति।
फतेहाबाद। ठंड बढ़ने के साथ जरूरतमंदों के लिए रात बिताने की मुश्किल बढ़ गई है। नगर परिषद ने लाजपत नगर के पार्क के पास रैन बसेरा तो बना दिया है लेकिन सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता के पड़ताल में रैन बसेरे में व्यवस्थाओं का अभाव नजर आया।
विज्ञापन

पड़ताल के दौरान उस पर ताला लटका मिला। मौके पर न कोई कर्मचारी था और न ही सूचना पट्ट या संपर्क नंबर लगा था। ऐसे में जरूरतमंदों को रात के समय ठहरने की सुविधा मिलना मुश्किल है। जबकि नगर परिषद का दावा है कि रैन बसेरे में ठहरने के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर दिए गए हैं लेकिन मौके की स्थिति दावों से अलग मिली।
विज्ञापन

रैन बसेरे के बाहर ताला लगा था। वहां कोई ऐसा कर्मचारी मौजूद नहीं था जो रात में आने वाले लोगों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवा सके। बाहर सूचना पट्ट भी नहीं था। इस कारण लोगों को यह पता लगाना भी मुश्किल है कि रैन बसेरा कहां है और जरूरत पड़ने पर किससे संपर्क करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इस बार नगर परिषद ने केवल एक स्थान पर रैन बसेरा बनाया है। यहां से नया बस स्टैंड करीब छह किलोमीटर और पुराना बस स्टैंड करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। ऐसे में दूसरे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को रात के समय रैन बसेरा तलाशने में परेशानी हो सकती है।
---------------------
जरूरतमंदों और बाहर से आने वाले लोगों के लिए बनाई जाती है सुविधा
रैन बसेरे का उद्देश्य उन लोगों को रात में सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध करवाना है जो किसी काम से दूसरे शहर या ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। कई बार रात को वापस जाने के लिए साधन नहीं मिल पाता। ऐसे में उन्हें खुले में रात बिताने की मजबूरी होती है। इसके अलावा बेसहारा और जरूरतमंद लोग भी यहां ठहर सकते हैं। रात के समय ठंड बढ़ने से ऐसे लोगों की परेशानी अधिक हो रही है। नगर परिषद की जिम्मेदारी है कि रैन बसेरे में ठहरने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें। इसके साथ ही रात के समय कर्मचारी की मौजूदगी भी जरूरी है।
-----------
बस स्टैंडों पर नहीं लगाए सूचना और संकेतक बोर्ड
शहर के नए और पुराने बस स्टैंड के बाहर भी रैन बसेरे से संबंधित कोई सूचना या संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों को यह पता नहीं चल पाता कि उनके ठहरने के लिए कहां व्यवस्था की गई है। नए बस स्टैंड से रैन बसेरा करीब छह किलोमीटर दूर है। वहीं पुराने बस स्टैंड से इसकी दूरी लगभग डेढ़ किलोमीटर है। रात के समय किसी अनजान शहर में रैन बसेरा तलाशना जरूरतमंदों के लिए मुश्किल हो सकता है। नगर परिषद को बस स्टैंडों पर रैन बसेरे का पता और संपर्क नंबर प्रदर्शित करना चाहिए। साथ ही रैन बसेरे को रात के समय खुला रखने और वहां कर्मचारी की मौजूदगी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे ठंड में रात बिताने के लिए भटकने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी।
-----
रैन बसेरा लाजपत नगर के पास नगर परिषद की इमारत में ही बनाया गया है। रैन बसेरे के बाहर व अन्य जगहों पर बोर्ड भी जल्द लगा दिए जाएंगे। रैन बसेरों में कर्मचारी की भी नियुक्ति की गई है।

- महेश कुमार, एमआईएस, नगर परिषद, फतेहाबाद।

फतेहाबाद। शहर के बीघड़ चौक के पास एक निजी बैंक शाखा के बाहर रात साढ़े 10 बजे सोया हुआ व्यक्ति।

फतेहाबाद। शहर के बीघड़ चौक के पास एक निजी बैंक शाखा के बाहर रात साढ़े 10 बजे सोया हुआ व्यक्ति।

फतेहाबाद। शहर के बीघड़ चौक के पास एक निजी बैंक शाखा के बाहर रात साढ़े 10 बजे सोया हुआ व्यक्ति।

फतेहाबाद। शहर के बीघड़ चौक के पास एक निजी बैंक शाखा के बाहर रात साढ़े 10 बजे सोया हुआ व्यक्ति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed