फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rs 30.65 lakh seized from five youths on the pretext of getting jobs in the Army

फतेहाबाद: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच युवकों से 30.65 लाख रुपये हड़पे, केस दर्ज

Fri, 05 Aug 2022 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 01:55 AM IST
सार

पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित युवकों ने तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Rs 30.65 lakh seized from five youths on the pretext of getting jobs in the Army
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने पांच युवकों से 30.65 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित युवकों ने तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, आरोपी पक्ष के गुरमंगत सिंह ने भी 18 अगस्त 2021 को सिविल लाइन हिसार में अपहरण का केस दर्ज करवाया था, जिसमें दिनेश व विष्णु की एक महीने बाद जमानत हुई थी। जो मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन


गांव धौलू निवासी विकास ने प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज को भेजे पत्र में बताया था कि वह बेरोजगार है। पड़ोसी कृष्ण के साथ उसकी पहचान थी। आरोप है कि कृष्ण ने बताया कि सेना में नौकरी अपने परिचितों के माध्यम से लगवा सकता हूं। मित्र के विश्वास में आकर विकास ने अपने भाई दिनेश, ताऊ के लड़के विष्णु, गांव धांसू में मामा के लड़के संजय तथा गोरखपुर निवासी प्रदीप कुमार के आठ लाख पचास हजार रुपये आरोपी कृष्ण को नकद दिए।

विज्ञापन

 

इसके अलावा 19 लाख 50 हजार रुपये बाकी आरोपियों गुरमंगत सिंह, उसकी पत्नी सतिंद्र कौर, भाई बब्बू, जलोपुर निवासी रमेश कुमार, दिल्ली निवासी मीनाक्षी व रितु और रोहित व संदीप को दिए थे। बाद में दो लाख 65 हजार रुपये गुरमंगत को ब्याज पर उधार लाकर दिए थे। आरोप है कि आरोपियों ने बेरोजगार युवकों को आर्मी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुल 30 लाख 65 हजार रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपियों ने आर्मी में कार्यरत गुरमंगत सिंह के जीजा से बात कराई, तो उसने कहा कि आपकी भर्ती हो गई है और मैंने एक ज्वाइनिंग लेटर बनाकर भेज दिया है। लेटर मिलने पर विकास आर्मी में ज्वाइनिंग करने गया तो मामला फर्जी निकला। पीड़ितों ने जब आरोपियों से अपने पैसे मांगने शुरू किए तो वे टालमटोल करने लगे।

 

जब ज्यादा दबाव दिया गया तो आरोपियों ने तीन चेक दे दिए। दो चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। पीड़ित चेक बाउंस होने के मामले को लेकर आरोपियों के घर गए तो उन्होंने पुलिस कार्रवाई करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
 

पीड़ित विकास ने बताया कि 23 फरवरी 2021 को एसपी को शिकायत दी गई थी। इस पर कार्रवाई के लिए भूना थाना को निर्देश दिए गए थे। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर 20 जुलाई को गृहमंत्री के दरबार में पहुंच गया। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। गृहमंत्री के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

आर्मी में नौकरी लगाने का झांसा देकर पैसे हड़पने के आरोप में तीन महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -कुलदीप सिंह, थानाध्यक्ष, भूना

अपहरण में एक साल पहले दर्ज कराई थी रिपोर्ट
भूना (फतेहाबाद)।
18 अगस्त 2021 को गुरमंगत सिंह के पिता गांव जल्लोपुर निवासी दलबीर सिंह ने पुलिस को सौंपे पत्र में अवगत कराया था कि उसके दो लड़के व दो लड़कियां हैं। बड़ा लड़का 18 अगस्त 2021 को अपनी बहन रमनदीप की गाड़ी गांव ललोदा से लेकर हिसार जाने की कहकर आया था। उसी दिन दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि गाड़ी लेकर गए गुरमंगत को हिसार टैक्सी स्टैंड से दो-तीन युवक जबरदस्ती उठाकर ले गए।

 

इसके बाद जब वह हिसार पहुंचा, तो पता चला कि उसके बेटे गुरमंगत का तीन-चार युवकों ने अपहरण कर लिया है। हालांकि बाद में पुलिस ने जांच करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें गांव धौलू निवासी विकास, उसका भाई दिनेश, ताऊ का लड़का विष्णु शामिल थे। फिलहाल तीनों जमानत पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed