{"_id":"61e5adee20ecf0434e4ce49f","slug":"rs-1-60-lakh-stolen-from-shop-in-hans-market-fatehabad-news-hsr6222529104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंस मार्केट में दुकान से 1.60 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंस मार्केट में दुकान से 1.60 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की हंस मार्केट में एक युवक दुकान से एक लाख 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। आरोपी युवक की पूूरी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में आरोपी की हरकत को चेक करने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने जब सीसीटीवी चेक किया तो दुकान में गल्ले से रुपये चोरी करने वाले युवक की पहचान हो गई। युवक फतेहाबाद के ही एक मोहल्ले का रहने वाला है और क्रांति नाम के तौर पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुकान में घुसकर चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस शिकायत में हंस जगजीवनपुरा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उसकी हंस मार्केट में राज वनस्पति के नाम से दुकान है। 15 जनवरी की शाम को उसने एक लाख 60 हजार रुपये दुकान के गल्ले में रखे थे। लेकिन बाद में उसकी उक्त राशि गल्ले से गायब हो गई। इसके बाद जब सीसीटीवी चेक किए तो एक युवक गल्ले से नकदी चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो आरोपी युवक की पहचान हो गई और उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। एसएचओ इंस्पेक्टर सुरेंद्रा ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
..
फोटो : 32