{"_id":"633b1fb7f612375f26789b40","slug":"rs-1-25-lakh-looted-at-petrol-pump-at-gunpoint-fatehabad-news-hsr643658431","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखाकर 1.25 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर पिस्तौल दिखाकर 1.25 लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
भट्टूकलां में लूट की वारदात के बारे में जानकारी देता हुआ सेल्जमैन।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/भट्टूकलां। आदमपुर रोड पर रविवार रात 1 बजकर 50 मिनट पर अरुणा फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) पर सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर बाइक सवार दो युवक एक लाख 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। युवक वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर भट्टू कलां थाना प्रभारी राज महेंद्र टीम के साथ पहुंचे और जांच शुरू की।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में सेल्समैन वीरेंद्र कुमार पुत्र धनाराम निवासी महराना (राजस्थान) ने बताया कि पेट्रोल पंप पर वह रवि कुमार पुत्र सतपाल निवासी भट्टू कलां के साथ सो रहा था। रविवार रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर दो युवक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए। जिसमें से एक युवक ने पिस्तौल तान उसकी शर्ट का कॉलर पकड़ कर उठाया, दूसरे युवक ने रवि के गले पर चाकू लगा लिया और डराकर गल्ले में रखी एक लाख 25 हजार रुपये की नकदी लूटकर बाइक पर सवार होकर सूली खेड़ा की तरफ भाग गए। मौके से लुटेरे सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए। वारदात के बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राज महेंद्र पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटना को लेकर सेल्समैन से भी पूछताछ की। पुलिस टीम ने अन्य स्थान पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस ने सेल्समैन वीरेंद्र की शिकायत पर वारदात को अंजाम देने वाले युवकों के खिलाफ धारा 379ए, 34 व 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पेट्रोल पंप पर बाइक पर आए युवक पिस्तौल के बल पर 1.25 लाख रुपये लूटकर फरार होने की सूचना मिली थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले युवकों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
- राज महेंद्र, थाना प्रभारी भट्टू कलां