{"_id":"6aab63eb2ba375a831085c75","slug":"roof-collapses-after-lightning-strike-in-fatehabad-woman-buried-under-debris-dies-in-khajuri-jati-village-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बिजली गिरने से छत ढही: मलबे में दबी महिला की मौत, गांव खजूरी जाटी में रात तीन बजे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बिजली गिरने से छत ढही: मलबे में दबी महिला की मौत, गांव खजूरी जाटी में रात तीन बजे हुआ हादसा
Thu, 17 Sep 2026 09:22 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: Nivedita
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:22 AM IST
सार
छत के मलबे में दबने से एक महिला नन्ही देवी की मौत हो गई। हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। तेज बारिश और बिजली कड़कने के बीच अचानक मकान की छत गिर गई। महिला मलबे के नीचे दब गई।
विज्ञापन
मृतका नन्ही देवी
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के गांव खजूरी जाटी में देर रात आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।
हादसे के समय घर में सो रहे परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छत के मलबे में दबने से एक महिला नन्ही देवी की मौत हो गई। हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। तेज बारिश और बिजली कड़कने के बीच अचानक मकान की छत गिर गई। महिला मलबे के नीचे दब गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।