फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rohtak resident NRI groom arrested after four marriages

चार शादियां कर चुका एनआरआई दूल्हा गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2020 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rohtak resident NRI groom arrested after four marriages
चार शादियां कर चुके रोहतक निवासी एनआरआई को अमेरिका से लौटते ही टोहाना की शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को रोहतक से टोहाना लेकर आई और थाने से ही जमानत दे दी। इस मामले में एनआरआई के खिलाफ उसकी चौथी पत्नी ने शहर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित कई आरोप लगाए थे। हालांकि, शिकायतकर्ता महिला की भी एनआरआई के साथ दूसरी शादी थी। पहले पति को वह तलाक दे चुकी है।
विज्ञापन

18 फरवरी 2019 को की थी शादी
शिकायतकर्ता स्वीटी ने मीडिया को बताया कि एनआरआई नरेश कुमार ने तीन शादियां पहले की हुई है और वह उसकी चौथी पत्नी हैं। 18 फरवरी 2019 को नरेश ने उससे शादी की थी। शादी के एक महीने बाद ही नरेश अमेरिका चला गया और अमेरिका जाने के बाद उसने उसका फोन नहीं उठाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 30 नवंबर 2018 को उसकी मुलाकात हिसार में नरेश से हुई थी। 21 दिसंबर 2018 को नरेश ने उसे जींद बुलाया। वहां फिजिकल टेस्ट करवाए। उसने वहां नरेश को 19 जनवरी 2018 को हुई अपनी पहली शादी के बारे में बताया। आठ फरवरी 2019 को नरेश ने फोन किया कि वह उससे शादी करना चाहता है। 18 फरवरी को शादी फाइनल कर दी गई। 18 फरवरी 2019 को शादी के बाद वह नरेश के साथ रोहतक चली गई। एक महीने बाद वहां से नरेश अमेरिका चला गया और उसके बाद फोन तक नहीं उठाए।
विज्ञापन

महिला का आरोप, बाद में करने लगे प्रताड़ित
महिला का आरोप है कि जरूरत के नाम पर एनआरआई और उसके परिवार ने सारा पैसा, जेवरात ले लिए व पैसे की डिमांड करके प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने इसी साल 26 जनवरी को स्वीटी की शिकायत के आधार पर रोहतक निवासी नरेश व उसके पिता अजीत पर धारा 420, 498ए, 406, 323, 506 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था। टोहाना के डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि अमेरिका से रोहतक पहुंचे एनआरआई नरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed