फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Robbery attempt at SBI branch

Fatehabad News: एसबीआई शाखा में चोरी की कोशिश

Fri, 04 Oct 2024 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 04 Oct 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
Robbery attempt at SBI branch
कुलां क्षेत्र फतेहाबाद के गांव अकांवाली में एसबीआई शाखा में तोड़ा गया शटर।
कुलां (फतेहाबाद)। गांव अकांवाली स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में तीन युवकों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से आरोपियों का प्रयास विफल हो गया। पुलिस और ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर कुलां पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। अब पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। इसके तहत कुलां चौकी पुलिस वीरवार रात करीब एक बजे गांव अकांवाली में गश्त कर रही थी। जब पुलिस गांव में मुख्य मार्ग पर स्थित एसबीआई के पास पहुंचीं तो तीन युवक पुलिस को देखकर फरार हो गए। शोर सुनकर कई ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने देखा कि बैंक के मुख्य द्वार का शटर और उसके बाद अंदर लोहे की खिड़की की ग्रिल का ताला टूटा पड़ा था। सूचना पर पहुंचे बैंक प्रबंधक बलराज सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस को लकड़ी काटने का औजार भी बरामद हुआ है। आरोपियों ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए। इन तीनों पर बैंक में घुसकर चोरी के प्रयास का आरोप है। पुलिस चौकी प्रभारी दलवीर सिंह और ईआरवी प्रभारी रणधीर सिंह ने दोनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed