फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways Union demonstrated and submitted a memorandum to the GM

Fatehabad News: रोडवेज यूनियन ने प्रदर्शन कर जीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 04 May 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 04 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Roadways Union demonstrated and submitted a memorandum to the GM
फतेहाबाद। प्रदर्शन के बाद जीएम को मांग पत्र सौंपते रोडवेज कर्मचारी नेता। विज्ञ​प्ति
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन और एआईआरटीडब्ल्यूएफ के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को रोडवेज वर्कशॉप के गेट पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व डिपो प्रधान राजकुमार बीघड़, सचिव सुबे सिंह धनाना, सह सचिव विरेन्द्र कुलेरी, जोगिंद्र रेढू, इन्द्रपाल सहारण, सुनील लांधड़ी, सुरेश फौजी, जोगिंद्र सोनी, राकेश सुथार ने किया। इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता व फतेहाबाद डिपो प्रभारी पृथ्वी सिंह चाहर और संयुक्त कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान विजय नागपुर ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन




यूनियन के नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि दमकल कर्मचारियों की हड़ताल को 26 दिन से ऊपर हो चुके हैं लेकिन सरकार इनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं ले रही है। इसी अन्याय के खिलाफ फायरकर्मी भूख हड़ताल पर हैं। रोडवेज चालकों की ड्यूटी जबरन अग्निशमन विभाग में लगाई जा रही है, जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोडवेज चालकों को भारी वाहन चलाने का अनुभव तो है लेकिन उनके पास अग्निशमन के विशेष वाहनों को चलाने का तकनीकी प्रशिक्षण नहीं है। हाल ही में सोनीपत डिपो के एक चालक का उदाहरण देते हुए बताया गया कि ड्यूटी के दौरान वाहन से गिरने के कारण उसके पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। यूनियन ने मांग की है कि घायल चालक के इलाज का पूरा खर्च और मुआवजा अग्निशमन विभाग वहन करे और रोडवेज चालकों को तुरंत उनके मूल विभाग में वापस भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed