{"_id":"65fe92a5d82178e2470dff35","slug":"roadways-employees-will-have-holiday-on-the-day-of-phag-buses-will-run-at-night-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-114607-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फाग के दिन रोडवेज कर्मचारियों का रहेगा अवकाश, रात को चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फाग के दिन रोडवेज कर्मचारियों का रहेगा अवकाश, रात को चलेंगी बसें
विज्ञापन
फतेहाबाद। अगर आप फाग के दिन बस का सफर करने की सोच रहे हैं, तो इस विचार को त्याग दें। फाग के दिन रोडवेज की बसों का संचालन नहीं होगा। रोडवेज कर्मचारी इस दिन अवकाश पर रहेंगे। हालांकि अगर कोई आपातकालीन दिक्कत आती है तो इक्का-दुक्का बसों को ही चलाया जाएगा। हालांकि रात के समय बसों का संचालन होगा।
फतेहाबाद में 25 मार्च को फाग महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान युवाओं की टोलियां व हर वर्ग में रंग गुलाल उड़ेगा इस बार भी जिले में यह त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों में भी इस बार फागोत्सव की धूम रहेगी। शहर के श्रीश्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव मनाया जाएगा और इस दौरान श्रद्धालु एक दूसरे को रंग गुलाल व फूलों की होली खेलेंगे। देश के सबसे दूसरे बड़े त्योहार को लेकर अगर फाग वाले दिन आप शहर से बाहर या गांवों में जाने की सोच रहे हैं तो आपकी सूचना के लिए बता दें कि इस दिन रोडवेज की कोई भी बस नहीं चलेगी। सभी रोडवेज कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। हालांकि रोडवेज कर्मचारियों को आपातकालीन किसी भी दिक्कत के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इस दौरान इक्का-दुक्का बसों को चलाया जा सकता है। महोत्सव के समाप्त होने के बाद रात को चलने वाली बसों को ही चलाया जाएगा।
कोट
फाग के दिन रोडवेज के सभी कर्मचारियों का अवकाश रहेगा। इस दौरान कोई भी रोडवेज बस नहीं चलेगी। कई बार फाग के माहौल में कई असामाजिक तत्व रोडवेज की बसों के शीशे तोड़ देते हैं, जिससे रोडवेज को नुकसान हो जाता है। हालांकि आपातकाल सेवा के लिए अगर बसें मांगी जाएंगी तो उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
-हवा सिंह राड़, स्टेशन अधीक्षक, फतेहाबाद।