फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways employees staged a two-hour protest at Fatehabad depot

Fatehabad News: फतेहाबाद डिपो पर रोडवेज कर्मचारियों का दो घंटे का विरोध प्रदर्शन

Sat, 13 Sep 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 13 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees staged a two-hour protest at Fatehabad depot
अधिकारी को मांग पत्र सौंपते यूनियन प्रतिनिधिमंडल। संगठन
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर शनिवार को डिपो पर रोडवेज कर्मचारियों ने दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो उपप्रधान राजकुमार बीघड़ ने की, जबकि मंच संचालन डिपो सचिव सूबे सिंह धनाना ने किया।
विज्ञापन

सरकार की निजीकरण नीति और कर्मचारियों की अनदेखी के खिलाफ नारेबाजी की और डिपो अधिकारियों को मांगों का ज्ञापन सौंपा। उपप्रधान राजकुमार बीघड़ ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है, जिससे आंदोलन करने की नौबत आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से समाधान चाहते हैं, लेकिन सरकार ध्यान ही नहीं दे रही है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने किलोमीटर स्कीम, स्टेज कैरिज स्कीम 2016 और 362 रूटों पर 3658 प्राइवेट परमिट रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभाग में निजीकरण और ठेका प्रथा पर रोक लगाने, 10 हजार नई सरकारी बसें शामिल करने और निजी की जगह सरकारी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की मांग भी दोहराई। कर्मचारी बोले, परिवहन मंत्री के साथ बातचीत में मानी गई मांगों को जल्द लागू किया जाए।
अन्य प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करना, वेतन विसंगतियां दूर करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और खाली पदों पर स्थायी भर्ती शामिल हैं। इसके अलावा अर्जित अवकाश के लाभ, ओवर टाइम बहाल करने, शिक्षा भत्ता व एलटीवी भत्ता जल्द जारी करने की भी मांग की गई।

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द ध्यान दे। प्रदर्शन में विरेन्द्र कुलेरी, इंद्रपाल सहारण, सुनील, गोपाल सिंह, जावेद खान, राकेश सुथार, धर्मवीर सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed