फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways employees halted work for two hours; announced a 'chakka jam' (road blockade) for the 5th and 6th.

Fatehabad News: रोडवेज कर्मियों ने 2 घंटे ठप रखा कामकाज, 5-6 को चक्का जाम का ऐलान

Wed, 26 Aug 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 26 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees halted work for two hours; announced a 'chakka jam' (road blockade) for the 5th and 6th.
फतेहाबाद में जीएम को ज्ञापन सौंपते रोडवेज कर्मचारी नेता। 
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को फतेहाबाद में दो घंटे कामकाज ठप रखकर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन चालकों, परिचालकों, हेल्परों और मैकेनिकों के हजारों खाली पदों पर स्थायी भर्ती की मांग को लेकर था। परिवहन मंत्री द्वारा अपने वादे से मुकरने के विरोध में भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता भीम चक्का, हनुमान वर्मा, विजय नागपुर और हर्ष दारा ने संयुक्त रूप से की। प्रदर्शन के बाद जीएम के माध्यम से परिवहन मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप जांडली द्वारा किया गया।
विज्ञापन

मंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप
सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जयबीर सिंह, रिशाल सिंह, संदीप हुड्डा और भूपेंद्र सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के आवास घेराव के दौरान मंत्री ने स्वयं ज्ञापन लिया था। उन्होंने 15 दिनों के भीतर मांगों पर बैठक बुलाने का लिखित आश्वासन भी दिया था। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद बैठक के लिए कोई पत्र जारी नहीं हुआ। इससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसी वादाखिलाफी के विरोध में बुधवार को पूरे प्रदेश के डिपो में 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन कर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन की चेतावनी
सांझा मोर्चा के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि रोडवेज कर्मचारी आम जनता को परेशान नहीं करना चाहते। हालांकि, सरकार का अड़ियल रवैया उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर कर रहा है। यदि सरकार ने समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया, तो वे मजबूर होंगे। 5 और 6 सितंबर को पूरे हरियाणा में दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। इस दौरान बसों का पूरी तरह चक्का जाम किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में सोनू शर्मा, मनजीत, सुनील खरकड़ी, सुनील, राकेश, राजबीर, रघुबीर, संदीप, सत्यनारायण सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed