फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways driver-operator threatened, case registered

Fatehabad News: रोडवेज चालक-परिचालक को दी धमकी, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Roadways driver-operator threatened, case registered
फतेहाबाद। गांव भूथन कलां में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने रोडवेज चालक और परिचालक को जान से मारने की धमकी दी। मामले में सदर पुलिस ने रोडवेज इंस्पेक्टर हवा सिंह की शिकायत पर मोटरसाइकिल सवार युवकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में इंस्पेक्टर हवा सिंह ने बताया कि 6 जुलाई को रोडवेज बस भूना-हसंगा मार्ग पर जा रही थी। जब गांव भूथन कलां में पहुंची तो मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। युवकों ने बस के आगे मोटरसाइकिल लगाकर रुकवा दिया और चालक व परिचालक के साथ गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान दुकानदार बस चालक और परिचालक के पक्ष में आ गए। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार युवक मौके से फरार हो गए। युवकों ने चालक-परिचालक के साथ झगड़ा करते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाई है और जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed