{"_id":"63654ac2f3493f2fbc4a7d7a","slug":"roadways-buses-to-start-from-4-am-for-bhiwani-and-kaithal-fatehabad-news-hsr6462899159","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी और कैथल के लिए सुबह 4 बजे से रोडवेज बसें चलनी होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी और कैथल के लिए सुबह 4 बजे से रोडवेज बसें चलनी होंगी शुरू
विज्ञापन
फतेहाबाद बस स्टैंड पर बुकिंग के लिए लगी अभ्यर्थियों की लाइन।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से शनिवार से सीईटी यानि संयुक्त पात्रता परीक्षा करवाई जाएगी। भिवानी व कैथल रूट पर शहर के अभ्यर्थियों को लेकर रोडवेज बसें सुबह 4 बजे से चलनी शुरू होंगी। फतेहाबाद व टोहाना दोनों जगहों से बसों को भेजा जाएगा। शाम के सत्र की परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे से बसों को भेजा जाएगा। इसी तरह हिसार व सिरसा के रूटों पर सुबह 5 बजे से बसें दौड़ाई जाएंगी।
जिले से 51 हजार 623 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए जाएंगे और 61 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। फतेहाबाद से 21 हजार 293 महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में जाएंगी। रोडवेज बसों में बुकिंग के लिए शुक्रवार को भी बस स्टैंड पर भीड़ उमड़ी रही। दो दिनों में रोडवेज प्रशासन 605 बसों का संचालन करेगा।
जिले से ये अभ्यर्थी जाएंगे दूसरे जिले में परीक्षा देने
जिला महिला अभ्यर्थी पुरुष अभ्यर्थी
हिसार 5382 7524
सिरसा 5282 7623
भिवानी 5287 7619
कैथल 5342 7564
एडमिट कार्ड दिखाने पर भी रोडवेज बसों में निशुल्क रहेगा सफर
सरकार ने सीईटी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की घोषणा की है। बुकिंग को लेकर व्यवस्था बिगड़ने के कारण शुक्रवार को सरकार की ओर से एडमिट कार्ड दिखाने पर भी बस में निशुल्क सफर की सुविधा दे दी गई है। महिला अभ्यर्थी के साथ परिवार पहचान पत्र में शामिल सदस्यों में से कोई एक जा सकेगा।
विज्ञापन
39 केंद्रों पर देंगे 61 हजार अभ्यर्थी परीक्षा
परीक्षा को लेकर जिले में 39 केंद्र बनाए गए हैं। फतेहाबाद में 25, टोहाना में 3, जाखल में 1, भट्टूकलां में 3 और रतिया में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। यहां पर 61 हजार 440 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। करीब फतेहाबाद में 15 हजार अभ्यर्थी एक दिन में परीक्षा देंगे।
यहां ठहर सकेंगे अभ्यर्थी......
बस स्टैंड के पास श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, बतरा धर्मशाला, अरोड़वंश धर्मशाला, चिल्ली वाली धर्मशाला, गोपीराम धर्मशाला, पुराने बस स्टैंड के पास ब्राह्मण धर्मशाला, जाट धर्मशाला में अभ्यर्थी रात्रि ठहराव कर सकेंगे।
कोट
रोडवेज सुबह 4 बजे से ही बसों को रूटों पर भेजना शुरू कर देगा। सबसे पहले भिवानी व कैथल रूट की बसें भेजी जाएंगी। इसके बाद हिसार व सिरसा रूट पर बसों का परिचालन होगा। अभ्यर्थियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-शेरसिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज