फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways buses slow down due to fog, arriving late

Fatehabad News: धुंध में धीमी पड़ी रोडवेज बसों की रफ्तार, पहुंच रही देरी से

Fri, 26 Dec 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses slow down due to fog, arriving late
शहर के भट्टू रोड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
फतेहाबाद। घने कोहरे के कारण जनजीवन और परिवहन सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा है। परिवहन मंत्री ने बसों की अधिकतम गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तय की थी, जबकि विभागीय आदेशों में इसे 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित किया गया है। इस आदेश से रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन




सुबह और शाम के समय कोहरे अधिक होने के कारण बस चालक अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। इसके चलते कई रूटों पर बसें समय से देरी से चल रही हैं, जबकि कुछ पर बसों की संख्या भी घट गई है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हालांकि रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि कोहरे की स्थिति और सड़क सुरक्षा को देखते हुए ये कदम आवश्यक है।
विज्ञापन


अधिकारियों के इस आदेश के कारण बसों में भीड़ बढ़ गई है और यात्रियों को मजबूरी में बसों में लटककर सफर करना पड़ रहा है। खासकर सुबह सवेरे स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

190 रोडवेज बसें चलती हैं, निजी के भी 70 फेरे



जिले में फतेहाबाद व टोहाना बस डिपो के पास 200 से अधिक रोडवेज बसें उपलब्ध हैं, जिनमें से 190 बसों का संचालन फिलहाल हो रहा है। वहीं करीब 70 फेरे निजी बसों के भी हैं। ये सभी बसें मौसम के कारण अपने रूटों पर तय समय पर संचालित नहीं हो पा रही हैं।

---

पिछले तीन दिनों से दिन में मौसम साफ

जिले में पिछले तीन दिनों से दिन में मौसम साफ नजर आ रहा है, वहीं धुंध व कोहरे वाहन चालकों को रात व अल सुबह के मौसम में परेशान कर रहा है, जिस कारण सुबह के समय यात्रा करने वाले यात्री काफी परेशान हो रही है। वहीं शाम के समय दूसरे जिले व राज्य से आने वाली बसों में सवार यात्रियों को काफी दिक्कत आ रही है।


---

यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों की गति को कम रखने के आदेश दिए गए हैं। घने कोहरे में तेज रफ्तार से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए एहतियातन बसों की स्पीड सीमित रखी गई है।

- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed