फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways bus will run from Fatehabad to Salasar and Jodhpur from April 25

Fatehabad News: फतेहाबाद से सालासर व जोधपुर के लिए 25 अप्रैल से चलेगी रोडवेज बस

Fri, 21 Apr 2023 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Apr 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus will run from Fatehabad to Salasar and Jodhpur from April 25
फतेहाबाद स्थित पुराना बस स्टैंड परिसर में खड़ी रोडवेज की नई बसें।
फतेहाबाद। रोडवेज विभाग ने फतेहाबाद से जोधपुर वाया सालासर बस चलाने का निर्णय लिया है। इस बस का परिचालन 25 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। यह राजस्थान के अन्य बड़े शहरों से होते हुए जोधपुर तक पहुंचेगी। अगले दिन इसकी वापसी होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फतेहाबाद डिपो को नई बसें सरकार की ओर से मिली हैं। अधिकारियों ने प्लान किया है कि फतेहाबाद से उन क्षेत्रों तक भी बस पहुंचाई जाए, जहां जाने के लिए लोगों की मांग अधिक रहती है। ऐसे ही फतेहाबाद से लंबे रूट के लिए पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित जोधपुर के लिए कोई बस नहीं जा रही थी। इसलिए इस रूट पर बस सेवा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


यह रहेगी टाइमिंग
जोधपुर के लिए फतेहाबाद के नए बस स्टैंड से सुबह छह बजकर पांच मिनट पर बस चलेगी। जो हिसार में सुबह आठ बजकर नौ मिनट पर, राजगढ़ में 10 बजकर 12 मिनट पर, चुरू में 11.55 बजे, सालासर धाम में दोपहर 2 बजकर 10 मिनट, नागौर में शाम 5 बजकर 45 मिनट और जोधपुर में रात्रि 8 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं, अगले दिन जोधपुर से यह बस सुबह सवा छह बजे चलेगी। नागौर यह सवा नौ बजे पहुंचेगी और दोपहर एक बजे सालासर धाम आएगी। इसके बाद तीन बजकर 10 मिनट पर यह बस चुरू, शाम चार बजकर 40 मिनट पर राजगढ़, सात बजकर 10 मिनट पर हिसार व रात को आठ बजे फतेहाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज को नई बसें मिली हैं। इनमें से एक बस को जोधपुर के लिए चलाया जाएगा, जो सालासर धाम से होकर गुजरेगी और वापसी में भी सालासर धाम से होकर आएगी। जोधपुर के बाद टूरिस्ट देशनोक धाम, मुकाम धाम व जैसलमेर भी आसानी से जा सकेंगे।
-शेर सिंह, जीएम रोडवेज, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed