फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roads paved and irrigation systems strengthened in 25 villages at a cost of

Fatehabad News: पांच करोड़ रुपये से 25 गांवों में पक्के हुए रास्ते और मजबूत हुई सिंचाई व्यवस्था

Sun, 26 Jul 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Roads paved and irrigation systems strengthened in 25 villages at a cost of
पंचायती राज विभाग का कार्यालय। संवाद
फतेहाबाद। हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत जिले के 25 गांवों में 5 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 28 विकास कार्य पूरे हो गए हैं। ग्राम पंचायतों और सरपंचों के खातों में सीधे अनुदान पहुंचने से निर्माण कार्य समय पर पूरे हुए और पारदर्शिता भी बढ़ी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए विकास राशि सीधे ग्राम पंचायतों और सरपंचों के खातों में भेजी। इस व्यवस्था से प्रशासनिक स्तर पर होने वाली देरी कम हुई और निर्माण कार्यों में तेजी आई। जिले के 25 गांवों में स्वीकृत सभी 28 परियोजनाएं निर्धारित अवधि में पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य किसानों के लिए खेतों तक आवागमन आसान बनाना और सिंचाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाते हुए पानी की हर बूंद का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ी है और पंचायतों की जवाबदेही भी मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

खेतों के रास्ते और सिंचाई व्यवस्था हुई दुरुस्त
विकास कार्यों के तहत गांवों में खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने के साथ-साथ सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक बनाया गया है। पुराने और कच्चे खालों की जगह आरसीसी की पाइप लाइन बिछाई गई है। माइनर व मोगे से सिंचाई और पानी की निकासी के लिए आरसीसी पाइपलाइन निर्माण से पानी के रिसाव की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है जिससे टेल पर स्थित किसानों के खेतों तक भी पर्याप्त पानी पहुंच रहा है। गांव चिंदड़ के सरपंच सुमित गोदारा ने बताया कि पंचायतों को सीधे फंड ट्रांसफर करने से ग्रामीण विकास को एक नई गति मिली है। इससे समय की बचत हुई है, और विकास कार्यों की गुणवत्ता भी सुधरी है।
--------

इन 25 गांवों में पूरे हुए विकास कार्य
योजना के तहत जिले के ढाणी मियाखां, बडोपल, बीघड़ व बीघड़-2, काजल हेड़ी, कुम्हारिया, चिंदड़, सालमखेड़ा, चबलामोरी, धांगड़, धारनियां, खजूरी जाटी, ढाणी माजरा, मोहम्मदपुर रोही-1 व मोहम्मदपुर रोही-2, ढाबी खुर्द, बोदीवाली, मेहुवाला, किरढ़ाण, सिरढ़ाण, शेखुपुर दड़ौली, सुलीखेड़ा, ढाण्ड, दैयड़, खासा पठाना और दहमान में निर्माण कार्य पूरे कर ग्रामीणों व किसानों को राहत दी गई है।

:: हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत इस बार मुख्यालय से सीधी सरपंचों के खातों में राशि डाली गई थी। जिससे विभिन्न प्रकार के 21 लाख से कम विकास कार्य करवाए गए हैं।
- सुशील मंगला, बीडीपीओ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed