{"_id":"67a7925070b2dbb2a3038283","slug":"road-safety-meeting-every-month-yet-illegal-cuts-are-opening-on-the-national-highway-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-129060-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर से खुल रहे अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर से खुल रहे अवैध कट
Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव माजरा की ओर जाने के लिए अवैध कट की ओर से जाते वाहन चानक। संवाद
फतेहाबाद। जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कटों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर बार-बार अवैध कटों को बंद किया जा रहा है, लेकिन उसके आस-पास रहने वाले नागरिक अपनी सहुलियत के लिए इन्हें बार-बार खोल रहे हैं।
बीते दिसंबर माह में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए गांव माजरा से शहर के अशोक नगर की ओर आने वाली सड़क के सामने बने अवैध कट को बार-बार खोलने वाले अज्ञात के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी थी। दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह अवैध कट बने हुए हैं। गांव धांगड़ से गांव दरियापुर के 20 किलोमीटर के दायरे में काफी अवैध कट बने हुए है।
गांव धांगड के पास बने बहुतकनीकी संस्थान के सामने, गांव धांगड़ व भूना रोड के बीच में दो चाय स्टॉल लगाने वाले जगह, भूना रोड ओवरब्रिज से गांव दरियापुर की ओर एक अवैध कट, माजरा रोड के पास, गांव दरियापुर के पास बने होटल के सामने अवैध कट बने हुए हैं। हर माह उपायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन अवैध कटों को बंद करने की बात होती है।
विज्ञापन
इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इन कटों को बंद कर उस जगह पर भारी पत्थर रखे जाते हैं, लेकिन अज्ञात द्वारा इन कटों को फिर से खोल दिया जाता है। कुछ दिन पहले ही भूना पुल से करीब एक किलोमीटर पहले ही नया अवैध कट बन गया है। इस कट से भी वाहन चालक राजमार्ग को पार कर रहे हैं। ऐसे में हाईवे पर अवैध रूप से खोले गए इन कटों से आवागमन के दौरान तेज रफ्तार से आने वाले वाहन की चपेट में आने की आशंका बनी रहती है। खासकर कोहरे के समय इन कटों से गुजरने के दौरान हादसे की आशंका और ज्यादा बढ़ती है।
-- -- -- -
700 मीटर दूर से घूमकर जाने से बचने के लिए बार-बार बना रहे अवैध कट
फतेहाबाद शहर की ओर से गांव माजरा की ओर जाने के लिए करीब 700 मीटर दूर से ओवरब्रिज तक घूमकर जाना होता है। गांव माजरा की ओर से आते समय या तो गलत दिशा में चलकर इसी ओवरब्रिज के नीचे से या फिर एक किलोमीटर से भी ज्यादा दूर स्थित भूना मोड़ से घूमकर आना होता है। इस दूरी को तय करने से बचने के लिए वाहन चालक डिवाइडर के ऊपर से जगह बनाकर राजमार्ग को पार कर रहे हैं। इन कटों को कई बार बंद करके लोहे की ग्रिल व भारी भरकम पत्थर लगाए जा चुके है, लेकिन रात के समय कोई अज्ञात फिर से इन बंद किए गए कटों को खोल रहे हैं।
-- -- --
राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से पहले इस रास्ते से ही लोग गांव माजरा से लोग शहर की ओर आते थे, जब राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण चल रहा था, तब अधिकारियों को ओवरब्रिज बनाने की बात कही गई थी। लेकिन अधिकारियों ने गांव माजरा कट से 700 मीटर दूर जाकर ओवरब्रिज का निर्माण कर दिया। जिसका कोई फायदा नहीं है।
- गुरप्रीत सिंह, निवासी अशोक नगर।
-- -- -
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कट को बंद करना चाहिए। ताकि किसी प्रकार कोई हादसा ना हो। वहीं गांव माजरा की ओर जाने वाले रास्ते पर लाइट का प्रबंध करना चाहिए ताकि रात के समय दूसरे रास्ते से जाने में आसानी हो।
विकास कुमार, निवासी अशोक नगर।
-- -- -
- माजरा रोड के पास बने अवैध कट को 20 से भी अधिक बार बंद किया गया है। अवैध कट पर कई बार भारी पत्थर भी रखवाए गए हैं। इसके बावजूद भी कट फिर से खोल दिए जाते हैं। दिसंबर माह में कट खाेलने वाले अज्ञात के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी। अगर कट खुला है तो फिर से बंद करवाया जाएगा।
सुभाष भांभू, रेजिडेंटल इंजीनियर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हिसार।