फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   road repair, mistic asphault layer, road, fatehabad

अंधेरे में बिछाई मिस्टिक लेयर, निरीक्षण में 100 फुट के टुकड़े में मिली खामी, उखाड़ने के निर्देश

Thu, 13 Feb 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
road repair, mistic asphault layer, road, fatehabad
शहर में आरसीसी पर बिछाई जा रही मिस्टिक एस्फाल्ट की लेयर - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में आरसीसी पर मिस्टिक लेयर बिछाने के चल रहे कार्य में गड़बड़ी मिलने का मामला सामने आया है। एजेंसी के कर्मचारियों के रात के अंधेरे में ही मिस्टिक लेयर बिछा दी। सुबह जब अधिकारी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो सड़क का लेवल सही नहीं मिला और न ही सड़क में चमक मिली, जो होनी चाहिए थी। निरीक्षण करने गए नप के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने इस लेयर को उखाड़ने के निर्देश दे दिए। करीब 100 फुट के टुकड़े को शुक्रवार को उखाड़कर दोबारा बनाया जाएगा। इस 100 फुट के टुकड़े को वीरवार को उखाड़ा जाना था, लेकिन जेसीबी न मिलने के कारण नहीं उखाड़ा गया।
विज्ञापन

अनाजमंडी के पीछे आशीर्वाद पैलेस के पास आरसीसी पर मिस्टिक लेयर बिछाने का काम चल रहा है। वीरवार सुबह कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, जेई सुखविंद्र धूड़िया निरीक्षण करने गए तो करीब 100 फुट टुकड़े का लेवल नियम मुताबिक नहीं मिला। इसके अलावा सड़क में चमक नहीं मिली। कार्यकारी अभियंता ने जब एजेंसी के कर्मचारी से कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि रात को काम किया गया था और अंधेरा था। मटीरियल में कमी की आशंका और लेवल ठीक न होने के चलते कार्यकारी अभियंता कौशिक ने उखाड़कर दोबारा बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

पौने दो करोड़ से बिछाई जा रही लेयर
शहर में करीब 20 साल पहले आरसीसी की सड़कें बनी थी। जोकि टूट चुकी हैं, इन पर मिस्टिक लेयर बिछाने के लिए नप ने टेंडर जारी किया था। लालबत्ती चौक से फव्वारा चौक, धर्मशाला रोड, तहसील चौक, शिव चौक, बीघड़ रोड, डीएसपी रोड, एसबीआई रोड पर लेयर बिछाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अनाजमंडी के पीछे आरसीसी पर मिस्टिक लेयर बिछाने का काम चल रहा है। सुबह निरीक्षण किया था। करीब 100 फुट के टुकड़े में गड़बड़ी मिली है, उसका लेवल ठीक नहीं था। अंधेरे में ये बिछाई गई थी। ठेकेदार को इस लेयर को उखाड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए हैं। इसे शुक्रवार को उखाड़ा जाएगा। - अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed