फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Road construction work started with Rs 6 crore, width will be 18 feet

Fatehabad News: 6 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण कार्य शुरू, 18 फुट होगी चौड़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Road construction work started with Rs 6 crore, width will be 18 feet
सड़क निर्माण कार्य शुरू करते ठेकेदार के कर्मी। संवाद
टोहाना। नरवाना से जोड़ने वाले रोड पर स्थित बलियावाला रेलवे फाटक से लेकर भाखड़ा हेड के रास्ते होते हुए दमकोरा रोड नहर तक के लगभग 5 किलोमीटर सड़क का जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग 6 करोड़ से इसका निर्माण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

विभाग ने एजेंसी को वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है तथा करीबन 6 माह में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क के टूटा होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं बारिश के दिनों में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता था। इस सड़क पर भाखड़ा नहर के किनारे संगम रोड की तरफ रेहड़ी चालक कूड़ा गिराकर इसे डंपिंग प्वाइंट बना रहे हैं।
विज्ञापन

रात के समय बेसहारा पशु इस सड़क पर आ जाते हैं जिससे कई बार हादसे भी हुए हैं। इसके सामने ही रेहड़ी मार्केट है। रेहड़ी वाले व आसपास के दुकानदार लगभग सारा कूड़ा कचरा यहीं पर गिरा देते हैं, जिस कारण यहां पर सारा दिन बदबू फैली रहती है। इस कचरे में पशु भी मुंह मारते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कई बार संबंधित विभाग, सीएमओ हरियाणा को पोस्ट कर सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की गई थी। इस सड़क के निर्माण की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनवरी 2024 में मधुर मिलन समारोह के दौरान की गई थी।
----
6 फीट बढ़ेगी सडक की चौड़ाई

लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस सड़क की चौड़ाई पहले 12 फुट थी। अब इस सड़क को 18 फीट तक चौड़ा किया जाएगा। सड़क का निर्माण तारकोल व कंक्रीट आदि से किया जाएगा। इसके अलावा कहीं-कहीं पर सड़क को ऊंचा व नीचा भी किया जाना है तथा कई स्थानों पर रेलिंग भी लगाई जाएगी।


-

ये होगा सड़क को बनाने का रूट

टोहाना शहर से गांव कमालवाला के रास्ते नरवाना जाने वाली सड़क मार्ग पर स्थित गांव बलियावाला से पहले बनी रेलवे फाटक से लेकर धमतान लिंक नहर के साथ-साथ होते हुए भाखड़ा हेड तक आएगी। यह सड़क भाखड़ा हेड को पार करके भाखड़ा नहर के साथ-साथ स्वर्ग आश्रम वाली साइड से होते हुए चंडीगढ़ रोड पर पहुंचेगी। यहां से चंडीगढ़ रोड क्रॉस करके संगम मार्ग के सामने भाखड़ा नहर के साथ-साथ वाली सड़क तथा उसके बाद रेलवे रोड सड़क क्रॉस करके नहर कॉलोनी वाली सड़क का 14 नंबर बुर्जी दमकोरा रोड तक निर्माण किया जाएगा।

----

सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे 18 फीट तक चौड़ा किया जाएगा। करीबन 6 माह में ठेकेदार इसका निर्माण पूरा कर लेगा।

-विजय शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed