{"_id":"6762bc442b2c9e927e0f83e4","slug":"road-construction-work-is-stuck-due-to-non-laying-of-water-pipeline-shopkeepers-met-sdm-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-126581-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पानी की पाइप लाइन न डाले जाने से सड़क निर्माण कार्य लटका, एसडीएम से मिले दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पानी की पाइप लाइन न डाले जाने से सड़क निर्माण कार्य लटका, एसडीएम से मिले दुकानदार
Wed, 18 Dec 2024 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Dec 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में पाइप न डाले जाने से अटका गली निर्माण कार्य। संवाद
- मुख्य बस स्टैंड से नया बाजार को जाने वाली सड़क में डाली जानी है पाइप लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। शहर के मुख्य बस स्टैंड से नया बाजार को जाने वाली सड़क में पाइप लाइन न डाले जाने से निर्माण कार्य अधर में लटकने में दुकानदारों में रोष बना हुआ है। परेशान दुकानदारों ने एसडीएम प्रतीक हुड्डा से मुलाकात कर समस्या के बारे में अवगत करवाया।
एसडीएम ने नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता को समस्या का हल करवा कर तुरंत सड़क निर्माण करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार के पास लेबर समस्या होने के चलते देरी हुई बताई है। शीघ्र पाइप डालने का कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया है।
दुकानदार गुरमुख, जोनी, सुरेश कुमार, सज्जन कुमार, बजरंग दास ने बताया कि नगर परिषद द्वारा नया बाजार में सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है जिसमें जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी की पाइप लाइन को डाला जाता है। पाइप लाइन का कार्य पूरा न होने के चलते सड़क निर्माण रुका हुआ है, इससे उनकी दुकान का कामकाज प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य को शुरू करवाने की मांग को लेकर एसडीएम प्रतीक हुड्डा से मिले थे, जिन्होंने एक्सईन नगर परिषद के पास भेजा। वार्ड के पार्षद जगमेल ने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई विकास से बात की है, जिसने वीरवार से पाइप लाइन डलवाने के लिए कहा है। वे मांग करते हैं कि जल्द सड़क निर्माण कार्य को पूरा करवाया जाए ताकि उनकी समस्या का हल हो सके।
-- -- --
दुकानदारों की सहूलियत के लिए काम मैनुअल करवाने के लिए पाइप डालने का कार्य लेबर कमी की समस्या के चलते रुका है। मशीन से डालने पर नुकसान हो सकता था, लेकिन जल्द कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-जगमेल कटारिया, पार्षद, वार्ड 11
-- -- -- -
दुकानदारों द्वारा पाइप डालने का कार्य मैनुअल करवाने की बात कही गई है। ठेकेदार के पास मजदूर की समस्या है, लेबर आते ही जल्द कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। मशीन से काम करवाने पर दुकानदारों के सीवरेज व अन्य कनेक्शन प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए दुकानदार मशीन से काम न करवाने के लिए कह रहे है।
-विकास कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, टोहाना
-- -- --
नया बाजार के दुकानदार सड़क निर्माण को लेकर एसडीएम से मिले थे, जिसके बाद वे हमारे पास भी आए थे। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पाइप डाली जानी है, जिसके बाद सड़क को पूरा बनवा देंगे, हमारी तरफ से कोई ढिलाई नहीं है।
-अंकित वशिष्ठ, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, टोहाना
-- -- --
फोटो 1 - पानी सप्लाई पाइप लाइन न डाले जाने से लटका गली निर्माण कार्य
फोटो 2 - नगर परिषद में सड़क समस्या को लेकर आए दुकानदार