फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   road accident, three dead, one injured, police, fatehabad

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला और बेटा-बेटी की मौत, पति घायल

Sat, 07 Dec 2019 06:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
road accident, three dead, one injured, police, fatehabad
फतेहाबाद/रतिया। गांव रोझावाली के समीप शनिवार अलसुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार महिला और उसके बेटे-बेटी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष कपिल सिहाग और सीन ऑफ क्राइम के डॉक्टर जोगिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेज दिया। जहां शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतक महिला के माता-पिता ने इस एक्सीडेंट को हमले की साजिश बताया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मजदूरी का कार्य करने वाला भुदड़वास निवासी 32 वर्षीय काला सिंह शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी प्रीत कौर (27), पुत्र कमल (8), पुत्री जसमीत कौर (5) के साथ अपने ससुराल बुढ़लाडा जा रहा था। सुबह गांव रोझावाली के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और इस हादसे में सभी बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, मगर अधिक चोट के कारण काला सिंह की पत्नी प्रीत कौर और बेटे कमल ने दम तोड़ दिया। जबकि काला सिंह व उसकी बेटी जसमीत को गंभीर हालत के चलते अग्रोहा रेफर किया गया। जहां जसमीत की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला के माता-पिता ने यह लगाया आरोप
वहीं इस मामले में मृतक प्रीत कौर के बुढ़लाडा निवासी पिता बाबू सिंह और माता सुनीता रानी ने रतिया नागरिक अस्पताल में मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि उन्हें आशंका है कि यह सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने बताया कि उनके दामाद व बेटी के परिजनों का गांव में रहने वाले दूर के रिश्तेदारों से पुराना विवाद चल रहा था। उसी रंजिश के चलते उन रिश्तेदारों ने उनकी बेटी-दामाद व उनके परिवार पर हमला करके उन्हें मारने की कोशिश की है। मृतक महिला के माता-पिता ने कहा कि उनका दामाद होश आने पर ही मामले के बारे में सही-सही बता सकेगा, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस बारे में सदर थाना अध्यक्ष कपिल सिहाग से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम पूरी गहनता से मामले की जांच कर रही है। घायल काला सिंह के बयान लेने के लिए पुलिस टीम अग्रोहा गई है और काला सिंह के बयानों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed