फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RMP doctor dies due to lightning

बिजली गिरने से आरएमपी चिकित्सक की मौत

Tue, 26 Nov 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
RMP doctor dies due to lightning
रतिया क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को गांव बुर्ज में आसमानी बिजली गिरने से एक युवक के मौत हो गई। जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर को रतिया क्षेत्र में एकाएक बारिश शुरू हो गई व बिजली कड़कड़ाने लगी। कड़कड़ा रही बिजली क्षेत्र के गांव बुर्ज में पेड़ के नीचे खड़े आरएमपी चिकित्सक पर जा गिरी जिससे वह झुलस गया। उसे उपचार के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां मौत हो गई। गांव के सरपंच प्रतिनिधि मेजर सिंह ने बताया की गांव बुर्ज का राजपाल उर्फ राजू (29) गांव में आरएमपी चिकित्सक का कार्य करता था और वह मंगलवार सुबह अपने पिता लखविंद्र के साथ बाइक पर बुर्ज व एमपी सोतर के बीच अपने खेतों में गया था। मौसम खराब होने पर पिता पुत्र वापिस घर आ रहे थे। इसी दौरान बरसात तेज हो गई। इस पर राजपाल अपने पिता के साथ एक पेड़ के नीचे बाइक लगाकर खड़ा हो गया। बताया गया है कि इसी दौरान पेड़ पर आसमानी बिजली आ गिरी और राजपाल बुरी तरह से झुलस गया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और राजपाल को रतिया के नागरिक अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। करीब आधा घंटे बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि राजपाल अविवाहित था। वही मंगलवार को महमदपुर सोत्र गांव में जगतार सिंह के खेत व गांव में एक अन्य जगह आसमानी बिजली गिरने से दो ट्रांसफार्मर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed