फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ritika and Nidhi first in group dance

Fatehabad News: समूह नृत्य में ऋतिका व निधि प्रथम

Sat, 03 May 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 03 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ritika and Nidhi first in group dance
गांव गाजूवाला के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में मौजूद विद्
फतेहाबाद/समैन। गांव गाजूवाला स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समूह नृत्य में ऋतिका व निधि ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

विद्यालय में रसायन शास्त्र के प्रवक्ता विनोद कुमार व भगवान दास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें हरियाणवी, पंजाबी, गुजराती, राजस्थानी सहित विभिन्न लोकनृत्यों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका मीनू व अध्यापक मंजीत ने किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में अध्यापिका निशा, अमिता व अध्यापक मक्खन शामिल रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रिंसिपल डॉ. ललित मनोपती ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 6 से 8 तक समूह नृत्य के परिणाम

प्रथम स्थान : ऋतिका व निधि

द्वितीय स्थान : तन्वी, वैष्णवी, तमन्ना, सिमरन, जानवी, आशिमा।

तृतीय स्थान :- पूनम, ऋतिका, नीतू, चेतना

-

कक्षा 9 से 12 तक एकल नृत्य के विजेता

प्रथम : कोमल (10वीं कक्षा) राजस्थानी

द्वितीय : रिया (10वीं कक्षा) भंगड़ा

तृतीय : किरण (12वीं आर्ट्स) : हरियाणवी गीत

व अंशिका (12वीं कॉमर्स) : पंजाबी गीत

-

समूह नृत्य विजेता:

प्रथम : पायल व नेहा।

द्वितीय : प्रमिला, सकीना, कृष्णा, राजकला, दीपिका समूह

तृतीय : रवीना, किरण, ममता, अंजलि, अक्षरा समूह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed