फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Retired professors will be kept in Kasturba Gandhi Balika Vidyalayas to overcome the shortage of teachers

Fatehabad News: शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रखे जाएंगे सेवानिवृत्त प्राध्यापक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Retired professors will be kept in Kasturba Gandhi Balika Vidyalayas to overcome the shortage of teachers
फतेहाबाद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्र
फतेहाबाद। समग्र शिक्षा विभाग जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने जा रहा है। समग्र शिक्षा विभाग जिले के पांच स्कूलों में से तीन स्कूलों में अनुबंध के आधार पर सेवानिवृत्त पीजीटी की नियुक्ति करने जा रहा है। विभाग की तरफ से इन पीजीटी को 20 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा। स्कूलों में 65 साल उम्र से कम के पीजीटी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा विभाग ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुम्हारिया, खाई और जमालपुर शेखां में 11 पीजीटी की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीजीटी से नियुक्ति को लेकर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने वाले प्राध्यापकों का अधिकारी साक्षात्कार लेंगे। इसके बाद नियुक्त दी जाएगी।
विज्ञापन

ये रखे जाएंगे प्राध्यापक
पीजीटी कुम्हारिया खाई जमालपुर शेखां
हिंदी 0 1 1
अंग्रेजी 0 1 1
गणित 1 1 1
फिजिक्स 1 0 0
कैमिस्ट्री 1 0 0
अर्थशास्त्र 0 0 1
राजनीति शास्त्र 0 0 1

तीन केजीबीवी हो चुके हैं अपग्रेड
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुम्हारिया, खाई और जमालपुर शेखां कक्षा बारहवीं तक अपग्रेड हो चुके हैं और फिलहाल यहां कक्षा दसवीं तक कक्षाएं चल रही हैं। इसके अलावा केजीबीवी नहला और किरढान में कक्षा छठी से आठवीं तक कक्षाएं चल रही हैं। अपग्रेड स्कूलों में 220 सीटें हैं और जबकि अन्य में 100 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में खाली पदों पर पीजीटी की नियुक्ति की जा रही है। इन स्कूलों में सेवानिवृत्त पीजीटी को एक साल के लिए नियुक्ति दी जाएगी। पीजीटी की नियुक्ति के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर बाधा नहीं होगी।
-नैनपाल सिंह, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed